Subscribe Us

header ads

भारत के वायसराय से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी (GK, Part-4)


लॉर्ड कैनिंग के कार्य का समय रहा है - (1856-62 ई.) लॉर्ड कैनिंग

 भारत में कम्पनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल तथा ब्रिटिश सम्राट के अधीन नियुक्त किया गया भारत का प्रथम वायसराय कौन था - लॉर्ड कैनिंग

 लॉर्ड कैनिंग के समय सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक घटना कौन-सी है - 1857 ई. की क्रांति

 कैनिंग के समय किस एक्ट को पारित कर हाईकोर्ट की स्थापना की गई - इंडियन हाईकोर्ट एक्ट

 कैनिंग के समय उच्च न्यायालय की स्थापना किन शहरों में की गई - बंबई, कलकत्ता और मद्रास

 कैनिंग के समय विवाह का कौन सा अधिनियम पास किया गया - पुनर्विवाह अधिनियम 

 लॉर्ड एल्गिन के कार्य का समय रहा है - (1862-63 ई.) लॉर्ड एल्गिन

 वहावी के आंदोलन का दमन किसने किया - लॉर्ड एल्गिन

 सर जॉन लॉरेंस के कार्य का समय रहा है - (1863-69 ई.) सर जॉन लॉरेंस

 भूटान का महत्वपूर्ण युद्ध किसके समय हुआ - सर जॉन लॉरेंस

 अफगानिस्तान में लॉरेंस ने कौन सी नीति अपनाई - अहस्तक्षेप की नीति 

 भारत एवं यूरोप के बीच प्रथम समुद्री टेलीग्राफ सेवा किस वायसराय के समय में शुरू हुई - 1865 ई. में सर जॉन लॉरेंस के समय 

 लॉर्ड मेयो के कार्य का समय रहा है - (1869-72 ई.) लॉर्ड मेयो

 किस वायसराय ने अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना की - लॉर्ड मेयो

 किस वायसराय की भारत में उसी के शासन काल में हत्या हुई - लॉर्ड मेयो

 लॉर्ड मेयो की हत्या कब और कहाँ हुई - 1872 ई. में अंडमान में 

 मेयो की हत्या किसने की - एक अफगान ने 

 भारत में वित्त के विक्रेंद्रीकरण की शुरुआत किसने की - 1870 ई. में लॉर्ड मेयो ने 

 लॉर्ड नार्थब्रुक के कार्य का समय रहा है - (1872-76 ई.) लॉर्ड नार्थब्रुक

 पंजाब का प्रसिद्ध आंदोलन की किस वायसराय के समय हुआ था - लॉर्ड नार्थब्रुक

 ‘मेरा उद्देश्य करों को हटाना तथा अनावश्यक वैधानिक कार्रवाईयों को बंद करना है’ ये कथन किसका है - लॉर्ड नार्थब्रुक

 लॉर्ड लिटन के कार्य का समय रहा है - (1876-80 ई.) लॉर्ड लिटन

 साहित्य जगत में ओवन मैरिडिथ के नाम से किस वायसराय को जाना जाता था - लॉर्ड लिटन

 लिटन के समय में भारत के किस हिस्से में अकाल पड़ा था - बंबई, मद्रास, हैदराबाद, पंजाब, मध्य भारत 

 किसकी अध्यक्षता में लिटन ने अकाल आयोग की स्थापना की - रिचर्ड स्ट्रेची

 लिटन के समय ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को किस सम्मान से सम्मानित करने के लिए दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया था - कैसर-ए-हिन्द (1 जनवरी 1877 ई. में सम्मानित किया गया )

 समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगाने के लिए लिटन ने कौन सा एक्ट पारित किया - वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट

 वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट की जद में कौन सा अखबार सबसे पहले आया - राष्ट्रवादी समाचार पत्र सोम प्रकाश

 किस समाचार पत्र ने वर्नाक्यूलर एक्ट का समर्थन किया था - पायनियर

 सिविल सेवा परीक्षाओं में प्रवेश की अधिकतम आयु सीमा 21 से घटाकर 19 किस वायसराय के समय में की गई - लॉर्ड लिटन

 लॉर्ड रिपन के कार्य का समय रहा है - (1880-84 ई.) लॉर्ड रिपन

 सर्वप्रथम किसने समाचार पत्रों की स्वतंत्रता को बहाल करते हुए वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को समाप्त कर दिया - लॉर्ड रिपन (1880-84 ई.)

 भारत में सर्वप्रथम नियमित जनगणना की शुरुआत कब हुई - 1881 ई.

 भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी - 1872 ई.

 श्वेत विद्रोह का तालुल्क किस विधेयक के विरोध से है - इल्बर्ट विधेयक

 किसने रिपन को भारत का उद्धारक की संज्ञा दी - फ्लोरेंस नाइटिंगेल

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना कब हुई - 28 दिसंबर, 1885 ई.

 किसके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई - ए.ओ. ह्यूम

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कहाँ  हुई - बंबई

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत के वायसराय कौन - लॉर्ड डफरिन ( 1884-88 ई.)

 लॉर्ड लैंसडाऊन के कार्य का समय रहा है - (1888-94 ई.) लॉर्ड लैंसडाऊन

 किस वायसराय के काल में भारत और अफगानिस्तान के बीच डूरण्ड रेखा का निर्धारण हुआ - लॉर्ड लैंसडाऊन

 स्त्रियों को प्रतिदिन 11 घंटे से अधिक काम करने पर किस एक्ट के तहत प्रतिबंध लगाया गया - दूसरा कारखाना एक्ट

 महिला कामगारों के लिए कारखाने में हफ्ते में एक दिन की छुट्टी का प्रावधान किसने बनाया - लॉर्ड लैंसडाऊन

 इंडियन काउंसिल एक्ट कब पारित हुआ - 1892 ई.

 लॉर्ड एल्गिन द्वितीय के कार्य का समय रहा है - (1894-99 ई.) लॉर्ड एल्गिन द्वितीय

 ‘भारत को तलवार के बल पर विजित किया गया है और इसी के बल पर इसकी रक्षा की जाएगी’ ये कथन किस वायसराय का है - लॉर्ड एल्गिन द्वितीय

 लॉर्ड कर्जन के कार्य का समय रहा है - (1899-05 ई.) लॉर्ड कर्जन

 किस वायसराय के समय सिंचाई आयोग, पुलिस आयोग और विश्वविद्यालय आयोग की स्थापना की गई - लॉर्ड कर्जन

 भारतीय विश्विद्यालय अधिनयम कब पास किया गया - 1904 ई.

 किसकी अध्यक्षता में सिंचाई आयोग की स्थापना की गई - स्कार्ट मॉनक्रीक

 पुलिस आयोग की स्थापना किसकी अध्यक्षता में हुई - एंड्रयू फ्रेजर

 विश्वविद्यालय आयोग के किसकी अध्यक्षता में बनी - टॉमस रैले

 सैन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए लॉर्ड कर्जन ने कहाँ कॉलेज की स्थापना की - क्वेटा

 किस अधिनियम के तहत कर्जन ने भारत में पहली बार ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा एवं मरम्मत की ओर ध्यान दिया - प्राचीन स्मारक परीक्षण अधिनियम (1904 ई.)

 प्राचीन स्मारकों की सुरक्षा और मरम्मत के लिए कर्जन ने किस विभाग की स्थापना की - भारीतय पुरातत्व विभाग

 बंगाल का विभाजन कब हुआ - 1905 ई.

 लॉर्ड कर्जन के भारत विरोधी कार्यों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य कौन-सा था - बंगाल का विभाजन

 मुस्लिम लीग की स्थापना किस वायसराय के समय हुई - लॉर्ड मिंटो द्वितीय (1905-10 ई.)

 मुस्लिम लीग की स्थापना कब और किसने की - 1906 ई. में आगा खां और सलीमुल्ला खां ने।

 मुस्लिम लीग की स्थापना कहाँ हुई - ढाका

 लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय के कार्य का समय रहा है - (1910-1916 ई.) लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय

 ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का भारत आगमन किस वायसराय के समय हुआ था - लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय

 प्रथम विश्वयुद्ध किस वायसराय के समय में शुरू हुई - लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय

 प्रथम विश्वयुद्ध की शुरुआत किस तारीख से मानी जाती है - 4 अगस्त 1914 ई.

 होमरूल लीग की स्थापना किसने की - तिलक और एनी बेसेंट

 किसने और कब हार्डिंग द्वितीय पर बम फेंका, जिससे वह घायल हो गया - 1912 ई. में क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने 

 लॉर्ड चेम्सफोर्ड के कार्य का समय रहा है - (1916-21 ई.) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

 रौलेट एक्ट किस वायसराय के काल में पास हुआ - लॉर्ड चेम्सफोर्ड

 रौलेट एक्ट कब पास हुआ - 1919 ई.

 प्रसिद्ध जालियावाला बाग हत्याकांड किसके शासन में हुआ - लॉर्ड चेम्सफोर्ड

 जालियावाला बाग हत्याकांड को कब अंजाम दिया गया - 13 अप्रैल 1919 ई.

 गांधीजी द्वारा चलाया गया पहला असहयोग आंदोलन किस घटना के कारण स्थगित कर दिय गया - चौरी-चौरा की घटना

 चौरी-चौरा की घटना कब और कहाँ हुई - 1922 ई. में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में

 किस वायसराय के समय चौरी-चौरा की घटना घटी - लॉर्ड रीडिंग ( 1921-1926)

 काकोरी रेल कांड कब हुआ था - 1925 ई. में लॉर्ड रीडिंग के कार्यकाल में 

 भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का गठन कब हुआ - 1921 ई.

 भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का गठन किसके द्वारा किया गया - एम एन राय

 विश्वभारती विश्वविद्यालय ने किस वायसराय के समय में कार्य करना आरंभ किया - 1922 ई. में लॉर्ड रीडिंग के समय में

 लॉर्ड इर्विन के कार्य का समय रहा है - (1926- 1931 ई.) लॉर्ड इर्विन

 साइमन कमीशन भारत कब आया - 1928 ई. में लॉर्ड इर्विन के समय में

 लॉर्ड इर्विन का कार्यकाल कब से कब तक था - 1926 ई. से 1931 ई. तक

 गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन कब शुरू किया - 6 अप्रैल 1930 ई.