Subscribe Us

header ads

National Sports Day 29 August: इन खिलाड़ियों को मिला वर्ष 2019 का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

National Sports Day 29 August


राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2019 को देशभर में मनाया जायेगा। यह दिवस हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देश भर के स्कूलों एवं कॉलेजों विभिन्न खेलों के आयोजन किये जाते है। इस दिवस का आयोजन खेलों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत में खेलों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इन पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल हैं। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने वाले कोचों को भी सम्मानित किया जाता है।


राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार

राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।



ध्‍यान चंद पुरस्‍कार

यह पुरस्कार खेल-कूद में जीवनभर आजीवन उपलब्धि के लिए वर्ष 2002 में शुरू किया गया सर्वोच्च पुरस्कार है। यह पुरस्कार महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर है।