One Liner Current Affairs in Hindi
💗 विश्व मृदा दिवस किस दिन मनाया जाता है- 05 दिसंबर
💗केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की अवधि को और कितने साल हेतु बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है- दस साल
💗 वह राज्य सरकार जिसने स्कूली छात्रों के लिए ‘मधु ऐप’ लांच की- ओडिशा सरकार
💗 इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान का नाम क्या है जिनका हाल ही में निधन हो गया तथा वे 1981 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 43 रन देकर 8 विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं- बॉब विलिस
💗 भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक सांसद का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से अपना नाम वापिस ले लिया है- कमला हैरिस
💗 आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है- 5 प्रतिशत
💗 अंतर्राष्ट्रीय वालंटियर दिवस किस दिन मनाया जाता है- 5 दिसंबर
💗 हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मालदीव को भारत में निर्मित कौन सा तटरक्षक जहाज उपहार स्वरुप दिया गया है- कामयाब
💗 हाल ही में किस देश ने पराली (फसल अवशेष) जलाए जाने से उत्पन्न समस्या दूर करने हेतु एक स्वीडिश तकनीक का परीक्षण किया है- भारत
💗 किस राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर हर साल 10 दिवसीय हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन किया जाता है- नागालैंड
💗 विजय माल्या के बाद किसे हाल ही में आर्थिक अपराध के तहत भगौड़ा घोषित किया गया है- नीरव मोदी
💗 भारत सरकार ने तमिलनाडु के चुने हुए शहरों में पानी की आपूर्ति और सीवरेज के बुनियादी ढाँचे को विकसित करने के लिए भारत सरकार ने किस संस्था के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये- एशियाई विकास बैंक
💗 हाल ही में जारी Global Climate Risk Index 2019 के अनुसार भारत जलवायु परिवर्तन से प्रभावित देशों की सूची में किस स्थान पर हैं- पांचवें
💗 RBI की पाँचवीं द्विमासिक नीति समीक्षा के दौरान भारत की रेपो रेट रखी गई है- अपरिवर्तित (5.15 प्रतिशत)
💗 इसरो ने किस राज्य के कुलसेकरपट्टिनम के पास थूथुकुडी में अपने दूसरे अंतरिक्ष केंद्र के लिये भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है- तमिलनाडु
💗 अलीबाबा को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली कौन सी कंपनी बनी- अरामको
💗 किस बॉलीवुड अभिनेत्री को यूनिसेफ के ‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया- प्रियंका चोपड़ा
💗 भारत और किस देश के बीच ‘इंद्र अभ्यास’ का आयोजन हाल ही में किया जायेगा- रूस
💗 केंद्र सरकार ने पुलिस स्टेशनों में महिला सहायता डेस्क की स्थापना और सुदृढ़ीकरण हेतु 'निर्भया फंड' से कितने करोड़ रुपये मंजूर किए हैं- 100 करोड़ रुपये
💗 केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किस राज्य में अवंती मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया- मध्य प्रदेश
💗 गूगल की मूल कंपनी का यह नाम है हाल ही में जिसके सीईओ सुंदर पिचाई बने हैं- अल्फाबेट
💗 स्वीडन के शासक का क्या नाम है जो हाल ही में पांच-दिवसीय भारत यात्रा पर आये- कार्ल XVI गुस्ताफ
💗 हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के निर्विरोध अध्यक्ष किसे चुना गया- लालू प्रसाद यादव
💗 अमेरिका ने किस देश को हाल ही में 10 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता राशि दी है- लेबनान
💗 किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 16 दिसंबर से पूरे शहर में फ्री वाईफाई देने का घोषणा किया है- दिल्ली
💗 भारत और स्वीडन के बीच हाल ही में कितने समझौते पर हस्ताक्षर किये गये- तीन
💗 भारतीय नौसेना दिवस किस दिन मनाया जाता है- 04 दिसंबर
💗 FSSAI द्वारा हाल ही में किस रेलवे स्टेशन को देश का प्रथम ‘ईट राईट स्टेशन’ प्रमाणित किया गया है- मुंबई सेंट्रल
💗 हाल ही में रूस और किस देश ने पावर ऑफ साइबेरिया नामक क्रॉस बॉर्डर गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किया- चीन
💗 केंद्र सरकार ने थोक में प्याज के भण्डारण की सीमा को 25 टन से घटाकर कितने टन कर दिया है- 5 टन
💗 हाल ही में वह देश जो ‘मोबाईल ट्रैकिंग कैमरा’ लगाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है- ऑस्ट्रेलिया
💗 कर्नाटक क्रिकेट टीम ने तमिलनाडु टीम को एक रन से मात देकर लगातार कितनी बार सैयद मुश्ताक टी-20 टूर्नामेंट ट्रॉफी जीत ली है- दूसरी बार
💗 वह फुटबॉल खिलाड़ी जिसने हाल ही में ‘बैलन डी ऑर’ पुरस्कार जीता है- लियोनेल मेसी
💗 पुस्तक “अर्ली इंडियंस: द स्टोरी ऑफ आवर एंसेस्टर्स एंड वेयर वी कम फ्रॉम” के लेखक हैं जिन्होंने हाल ही में शक्ति भट्ट फर्स्ट बुक प्राइज जीता है- टोनी जोसेफ
💗 चीन की सिचुआन एयरलाइन ने हाल ही में किस देश के लिए मालवाहक विमान सेवा शुरू की है- भारत
💗 रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने 2019-20 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 6.3 फीसदी से घटाकर कितने फीसदी किया है- 5.1 फीसदी
💗 वह देश जिसने हाल ही में अमेरिकी सेना और गैर सरकारी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का घोषणा किया है- चीन
💗 विश्व विकलांगता दिवस किस दिन मनाया जाता है- 03 दिसंबर
💗 किस भारतीय मूल के इंजिनियर की जानकारी के आधार पर हाल ही में नासा ने चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का पता लगाया है- शनमुग सुब्रमण्यन
💗 कर्नाटक के किस तेज गेंदबाज ने टी20 मैच में 1 ओवर में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं- अभिमन्यु मिथुन
💗 केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल पेमेंट के लिए अनिवार्य रूप से फास्टैग लागू करने की तारीख जब तक बढ़ा दी है- 15 दिसंबर
💗 भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य-किरण-XIV’ का आयोजन हाल ही में किया जाएगा- नेपाल
💗 हाल ही में भारतीय निर्वाचन आयोग ने किस राज्य की जननायक जनता पार्टी (JJP) को राज्य स्तरीय दल का दर्जा प्रदान किया- हरियाणा
💗 केंद्र सरकार ने किस राज्य में लोकटक अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना के विकास को मंजूरी दे दी है- मणिपुर
💗 किसने हाल ही में 24वें महालेखा नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला है- सोमा रॉय
💗 किस दिन अंतर्राष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस मनाया जाता है- 02 दिसंबर
💗 विश्व एड्स दिवस किस दिन मनाया जाता है- 01 दिसंबर
💗 नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए सरकार द्वारा कौन सा कार्यक्रम आरंभ किया गया है- मिशन इन्द्रधनुष 2.0
💗 मलयालम के किस कवि ने साहित्य जगत में उत्कृष्ट योगदान हेतु 55वां ज्ञानपीठ पुरस्कार जीता है- अक्कितम अच्युतन नंबूदरी
💗 विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस किस दिन मनाया जाता है- 09 दिसंबर
💗 हाल ही में फिनलैंड में किसे प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया है- सना मारिन
💗 मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब जिसने जीता- जोजिबिनी टूंजी
💗 वह देश जिसकी सरकार ने हाल ही में देश की रेस्टोरेंट में महिला और पुरुषों के लिए दो अलग-अलग एंट्रेंस गेट की बाध्यता को समाप्त कर दिया है- सऊदी अरब सरकार
💗 उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु कितने फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन का निर्णय लिया है- 218 फास्ट ट्रैक
💗 भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 'हैंड-इन-हैंड-2019' का 8वां संस्करण मेघालय के उमरोई स्थित संयुक्त प्रशिक्षण नोड में शुरू हुआ- चीन
💗 भारत में प्रत्येक साल सशस्त्र सेना झंडा दिवस किस दिन मनाया जाता है- 07 दिसंबर
💗 गृहमंत्रालय ने देश में सर्वश्रेष्ठर कार्य करने वाले 10 पुलिस थानों की सूची जारी की है, इस सूची में किस राज्य का थाना पहले स्थान पर है- अबेरदीन, अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह
💗 हाल ही में नृत्य समीक्षक एवं इतिहासकार डॉ सुनील कोठारी को सत्रिया नृत्य को लोकप्रिय बनाने हेतु किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है- माधवदेव पुरस्कार
💗 किस सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी को केंद्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया है- के.विजय कुमार
💗 विश्व भर में किस दिन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है– 10 दिसंबर
💗 वह विभाग जिसमें गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी निर्देश के अनुसार कर्मचारी खादी यूनिफार्म पहनेंगे- अर्धसैनिक बल
💗 यूनाइटेड नेशंस डिवेलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक-2019 में भारत की रैंकिंग है– 129
💗 किस स्थान को डब्ल्यूटीए अवार्ड्स में विश्व के प्रमुख खेल पर्यटन स्थल के रूप में चयनित किया गया है– आबू धाबी
💗 हिंदी कवि जिन्हें हाल ही में गंगाधर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है– विश्वनाथ प्रसाद
💗 भारतीय वायुसेना प्रमुख जिनके नाम पर 30 राफेल विमानों के टेल नंबर जारी किये जायेंगे– बीएस धनोआ
💗 स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार विश्व में हथियारों की खरीद में बढ़ोतरी हुई है– 5 प्रतिशत
💗 भारत और चीन के बीच आरंभ हुए द्विपक्षीय सैन्य युद्धाभ्यास का नाम है– हैंड-इन-हैंड
💗 वह देश जिसपर वाडा द्वारा आगामी चार सालों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है– रूस
💗 किसे हाल ही में नोबेल शांति पुरस्कार 2019 से पुरस्कृत किया गया है- अबी अहमद अली
💗 प्रत्येक साल अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस किस तारीख को मनाया जाता है- 11 दिसंबर
💗 केंद्र सरकार के अनुसार किस योजना के तहत अब तक 10 लाख करोड़ रुपये के ऋण दिए जा चुके हैं- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
💗 SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के सार्वजनिक क्षेत्र की तीन शीर्ष रक्षा कंपनियों की सामूहिक बिक्री 2018 में 6.9 प्रतिशत घटकर कितने अरब अमेरिकी डॉलर रह गई- 5.9 अरब अमेरिकी डॉलर
💗 किस देश की तेल उत्पादक कंपनी सऊदी अरामको $1.9 लाख करोड़ मूल्यांकन के साथ विश्व की सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी बन गई है- सऊदी अरब
💗 किसके द्वारा किया गया ट्वीट भारत का ‘गोल्डन ट्वीट ऑफ 2019’ कहा गया है- नरेंद्र मोदी
💗 हाल ही में जारी CCPI 2019 रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान मिला है- नौंवां
💗 एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 2019-20 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है- 5.1 प्रतिशत
💗 किस बॉलीवुड एक्टर को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है- सुनील शेट्टी
💗 13वें एशियाई खेलों में भारत ने जितने पदक जीते हैं- 312
💗 ‘Duchifat-3’ किस देश के स्कूली छात्रों द्वारा बनाया गया नैनो उपग्रह है जिसे हाल ही में श्रीहरिकोटा द्वारा प्रक्षेपित किया गया- इजराइल
💗 संयुक्त अरब अमीरात और किस देश के मध्य हाल ही में Iron Union-12 नामक युद्धाभ्यास आयोजित किया गया- अमेरिका
💗 इसरो द्वारा 11 दिसंबर 2019 को किस सैटेलाईट को प्रक्षेपित किया गया- RISAT-2BR1
💗 हाल ही में जो पापुआ न्यू गिनी से अलग होकर नया देश बन गया है- बोगनविले
💗 पाकिस्तान में 2019 में गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च किए गए लोगों की टॉप-10 सूची में कितने भारतीय शामिल हैं- 3
💗 हाल ही में किस ओपनर क्रिकेटर ने 174 गेंदों में रणजी ट्रॉफी के इतिहास का तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया है- पृथ्वी शॉ
💗 हाल ही में ओडिशा सरकार ने ‘कालिया योजना’ के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि को 10,000 रुपए से घटाकर कितने रुपए कर दिया है- 4,000 रुपए
💗 टाइम मैगजीन ने साल 2019 के लिए 'पर्सन ऑफ द ईयर' जिसे चुना है- ग्रेटा थनबर्ग
💗 भारत और किस देश के बीच ‘इंद्र अभ्यास’ का आयोजन हाल ही में किया जा रह है- रूस
💗 हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘JAGA Mission’ के लिये वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड जीता है- ओडिशा सरकार
💗 फोर्ब्स द्वारा हाल ही में जारी विश्व की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण कौन से स्थान पर हैं- 34
💗 प्रतिवर्ष किस तारीख को यूनिसेफ (UNICEF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है- 11 दिसंबर
💗 किस पूर्व क्रिकेट कप्तान को दक्षिण अफ्रीका के पहले क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया- ग्रीम स्मिथ
💗 अल्बटरे फर्नांडीज ने नेशनल कांग्रेस में एक समारोह में किस देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली- अर्जेटीना
💗 हाल ही में किस देश में दुनिया के पहले पूरी तरह इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान का सफल परीक्षण किया गया- कनाडा
💗 अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान साल 2019 के लिए घटाकर जितने फीसदी कर दिया है- 5.6 फीसदी
💗 हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 21 दिन में रेपिस्ट को फांसी दिए जाने को लेकर क़ानून बनाने हेतु एक प्रस्ताव मंजूर किया गया है- आंध्र प्रदेश
💗 हाल ही में कितने पूर्वोत्तर राज्यों में इनर लाइन परमिट लागू कर दिया गया है- चार
💗 किस दिन अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाया जाता है- 12 दिसंबर
💗 भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री को कितने वर्ष हेतु पूमा का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है- तीन वर्ष
💗 गृह मंत्री अमित शाह ने किस शहर में भारत वंदना पार्क के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया- नई दिल्ली
💗 वह सीबीआई के अधिकारी जिसने नैसकॉम-डीएससीआई का ‘इंडिया साइबर कॉप ऑफ द ईयर 2019’ पुरस्कार जीता है- बी पी राजू
💗 प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित किस पुस्तक का हाल ही में ब्रेल संस्करण लॉन्च किया गया- एग्जाम वॉरियर्स
💗 एशियाई विकास बैंक ने किस देश को ऊर्जा दक्षता निवेश में विस्तार के लिए 250 मिलियन डॉलर का ऋण जारी किया है- भारत
💗 हाल ही में किस भारतीय स्पिनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं-कुलदीप यादव
💗 किस राज्य के मुख्यमंत्री ने सुरक्षित पेय की आपूर्ति के लिए 'जलसाथी' कार्यक्रम शुरू किया- ओडिशा
💗 गोवा मुक्ति दिवस जिस दिन मनाया जाता है- 19 दिसंबर
💗 हाल ही में किस राज्य में मौजूद ‘सबरूम’ नामक स्थान पर इस राज्य का पहला विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) बनाए जाने की घोषणा की गई है- त्रिपुरा
💗 किसे हाल ही में अंग्रेजी का साहित्य अकादमी सम्मान-2019 दिए जाने की घोषणा की गई है- शशि थरूर
💗 किसे हिंदी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019 दिए जाने की घोषणा की गई है- नन्दकिशोर आचार्य
💗 अमेरिका के नैशनल साइंस फाउंडेशन के अनुसार विश्व में वैज्ञानिक लेख प्रकाशित करने के मामले में भारत विश्व में किस स्थान पर है- तीसरा स्थान
💗 कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना तेलंगाना में किस नदी पर स्थित एक बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना है- गोदावरी नदी
💗 हाल ही में बांग्लादेश और किस देश के बीच होने वाली संयुक्त नदी आयोग (Joint River Commission) की बैठक को बांग्लादेश द्वारा निरस्त कर दिया गया- भारत
💗 हाल ही में किस कृषि विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक खेती के लिये प्रोसेसिंग-ग्रेड व्हाइट ओनियन (Processing-grade White Onion) किस्म विकसित की है- पंजाब कृषि विश्वविद्यालय
💗 भारत के किस पूर्व क्रिकेटर को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र हेतु किंग्स इलेवन पंजाब का बल्लेबाजी कोच बनाया गया है- वसीम जाफर
💗 हाल ही में किस देश ने महात्मा गांधी के आदर्शों को शाश्वत बनाए रखने के लिए गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा की- पुर्तगाल
💗 फोर्ब्स इंडिया द्वारा वर्ष 2019 के लिए जारी टॉप-100 भारतीय सेलेब्रिटीज़ की सूची में किसे पहला स्थान मिला है- विराट कोहली
💗 DRDO द्वारा हाल ही में किस आर्टिलरी मिसाइल सिस्टम का ओडिशा के चांदीपुर रेंज से सफल परिक्षण किया गया- पिनाका मार्क-2
💗 अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस किस दिन मनाया जाता है- 20 दिसंबर
💗 भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल द्वारा हाल ही में किस नाम से बड़े पैमाने पर एंटी-हाईजैकिंग अभ्यास किया गया- अपहरण
💗 चेन्नई में भारत के खिलाफ पहले वनडे में धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर किस क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगा है- वेस्टइंडीज
💗 मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है- 4.9 प्रतिशत
💗 हाल ही में किसने अंटार्कटिक आइस मैराथन को पूरा करने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए हैं- रॉय जॉर्जन स्वेनिंगसेन
💗 वह देश जिसके विदेश मंत्री ने 72 साल पुराने त्रिपक्षीय समझौते की समीक्षा की माँग की है- नेपाल
💗 चीन और किस देश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया पर लगे मुख्य प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है- रूस
💗 हाल ही में किसने दक्षिण एशियाई साहित्य में डीएससी पुरस्कार 2019 जीता है- अमिताभ बागची
💗 किस देश में सेवारत लगभग 850 भारतीय शांति सैनिकों को ‘संयुक्त राष्ट्र पदक’ से सम्मानित किया गया- दक्षिण सूडान
💗 अल्पसंख्यक अधिकार दिवस किस दिन मनाया जाता है- 18 दिसंबर
💗 डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर से दो किस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का हाल ही में सफल परीक्षण किया- ब्रह्मोस
💗 घरौंदा और लावारिस जैसी फिल्मों में नजर आ चुके किस दिग्गज अभिनेता का 92 साल की उम्र में पुणे (महाराष्ट्र) के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया- श्रीराम लागू
💗 केंद्र सरकार ने फास्टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने की अंतिम तिथि को कब तक के लिए बढ़ा दिया है- 15 जनवरी
💗 हाल ही में किस देश की सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वहां प्रत्येक वर्ष हर घर में 260 किलो खाना बर्बाद होता है- सऊदी अरब
💗 हाल ही में किस देश के एक विश्वविद्यालय ने 100 भाषाएं बोलने और समझने वाला एक रोबोट तैयार किया है- ईरान
💗 हाल ही में पहली बार किस अर्धसैनिक बल ने अपने कर्मियों के लिए मैट्रोमोनियल पोर्टल शुरू किया है- ITBP
💗 पीटर स्नेल किस खेल से संबंधित थे जिनका हाल ही में निधन हुआ है- लंबी दूरी के धावक
💗 हाल ही में विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी जेंडर गैप इंडेक्स में भारत का यह स्थान है- 112
💗 किसे हाल ही में भारत का अगला थलसेना प्रमुख चुना गया है- मनोज मुकुंद नरवाने
💗 भारत और किस देश के बीच हाल ही में संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘सूर्यकिरण’ आयोजित किया गया- नेपाल
💗 किसने हाल ही में वायुसेना के पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर के रूप में पदभार संभाला है- आर जे डकवर्थ
💗 सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाने के लिए आरंभ किये गये किस अभियान की डेडलाइन को बढ़ाकर मार्च 2020 कर दिया गया है- सुगम्य भारत
💗 अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान साल 2019 के लिए घटाकर कितने फीसदी कर दिया है- 5.6 फीसदी
💗 हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने केरल और किस राज्य के बीच मुल्लापेरियार बांध से संबंधित मुद्दे के समाधान हेतु तीन सदस्यीय पर्यवेक्षी समिति का गठन किया है- तमिलनाडु
💗 हाल ही में पारित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बिल, 2019 द्वारा कितने संस्कृत संस्थानों को केंद्रीय विश्विद्यालय का दर्जा दिया गया है- चार
💗 मार्च 2020 में 36वें अंतरराष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कॉन्ग्रेस (International Geological Congress) की मेजबानी जो देश करेगा- भारत
💗 हाल ही में नीदरलैंड के अध्ययनकर्त्ताओं द्वारा किये गए एक अध्ययन के अनुसार भारत, चीन और किस देश से होकर बहने वाली सिंधु तथा उसकी सहायक नदियाँ दुनिया के सबसे कमजोर ‘वाटर टावर्स’ में से एक हैं- पाकिस्तान
💗 राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस किस दिन मनाया जाता है- 14 दिसंबर
💗 साल 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की जीत के उपलक्ष्य में किस दिन विजय दिवस मनाया जाता है- 16 दिसंबर
💗 भारत की सिफारिश पर किस दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाने की घोषणा की गई है- 21 मई
💗 किसे हाल ही में मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया है- टोनी एन सिंह
हाल ही में ब्रिटिश आम चुनाव जीतने वाले बोरिस जॉनसन किस पार्टी से संबंधित हैं- कंजर्वेटिव पार्टी