One Liner Current Affairs in Hindi
💎 कौन सा राज्य पुरुष जूनियर हॉकी विश्वकप की मेजबानी करने वाला है- ओडिशा
💎 हाल ही में किस देश ने सभी क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) लेनदेन को अवैध घोषित किया- चीन
💎 हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India) ने अपने नए प्रकाशन प्लांट डिस्कवरी, 2020 में देश की वनस्पतियों में कितने नई प्रजातियाँ जोड़ी हैं- 267
💎 विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) किस दिन मनाया जाता है- 27 सितंबर
💎 टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं- विराट कोहली
💎 किस राज्य की सोजत मेहंदी को सरकार की ओर से जीआई टैग प्रदान किया गया है- राजस्थान
💎 वायुसेना का नया उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है- एयर मार्शल संदीप सिंह
💎 पेरिस की एक अदालत ने साल 2012 में हुए चुनाव में तय राशि से दोगुना राशि खर्च करने के कारण पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को कितने वर्ष कारावास की सजा सुनाई है- एक वर्ष
💎 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने कितने साल तक के बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला एक किट विकसत की है-16 साल
💎 अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) किस दिन मनाया जाता है- 30 सितंबर
💎 हाल ही में किस देश ने तालिबान के नेतृत्व वाले अफगानिस्तान को मल्टी-बिलियन डॉलर की लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजनाओं में शामिल होने पर चर्चा की है- पाकिस्तान
💎 हाल ही में जिस राज्य में अगले विधानसभा सत्र में सामाजिक जवाबदेही (Social Accountability) कानून पारित कराने की मांग को लेकर राज्यव्यापी अभियान चलाया गया है- राजस्थान
💎 वह देश जिसने भारत के पर्यटकों को अपने वाहन से देश में आने पर लगे प्रतिबन्ध को हटा लिया है- नेपाल
💎 हाई कोर्ट ने किस राज्य सरकार को घर तक राशन पहुँचाने की स्कीम (डोर स्टेप डिलीवरी) को मंजूरी प्रदान कर दी है- दिल्ली सरकार
💎 इंग्लैंड की विश्व विजेता टीम के किस फुटबॉलर का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- रोजर हंट
💎 किस राज्य सरकार ने राज्य में लगे गुटखा, पान मसाला पर लगे प्रतिबन्ध को सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है- हरियाणा
💎 किस राज्य के वन विभाग ने 26 सितंबर, 2021 को राज्य के पहले पामेटम (Palmetum) का उद्घाटन किया- उत्तराखंड
💎 किस राज्य के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है- पंजाब
💎 विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) किस दिन मनाया जाता है- 29 सितंबर
💎 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित कितने विशेष गुणों वाली फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया- 35
💎 वह देश जिसने 24 सितंबर 2021 को कोरोना वायरस के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी है- इटली
💎 विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day) किस दिन मनाया जाता है- 28 सितंबर
💎 भारत सरकार ने किस तारीख को ड्रोन संचालन के लिए भारत के हवाई क्षेत्र का नक्शा जारी किया है- 24 सितंबर 2021
💎 यूरोपीय देश ने हाल ही में समलैंगिक विवाह को वैध घोषित कर दिया है- स्विट्जरलैंड
💎 संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी किसको प्रदान की गयी है- पूर्णिमा तिवारी
💎 आरबीआई ने नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर जिस निजी बैंक पर 2 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है- आरबीएल बैंक
💎 गुजरात विधानसभा की पहली महिला स्पीकर किसे नियुक्त किया गया है- निमाबेन आचार्य
💎 इंग्लैंड के किस ऑलराउंडर क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है- मोईन अली
💎 किस देश के राष्ट्रपति कैस सईद ने नजला बौदेंत रमजाने को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नामित किया है- ट्यूनीशिया
💎 हाल ही में सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है-31 मार्च 2022
💎 ग्रीस और किस देश ने रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए 27 सितंबर, 2021 को एक रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए- फ्रांस
💎 हाल ही में भारत और किस देश ने स्वास्थ्य और जैव चिकित्सा विज्ञान में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये- अमेरिका
💎 हाल ही में किस देश ने अपने पूर्वी तट से ह्वासोंग-8 नामक एक नई विकसित हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है- उत्तर कोरिया
💎 विश्व समुद्री दिवस 2021 (World Maritime Day 2021) किस दिन मनाया गया- 30 सितंबर
💎 लुईस हैमिल्टन कितने रेस जीतने वाले पहले फॉर्मूला वन (F1) ड्राइवर बन गये हैं- 100
💎 हाल ही में किस राज्य सरकार ने मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत "निर्भया-एक पहल" कार्यक्रम की शुरुआत की- उत्तर प्रदे
💎 सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने आरसीसी कंपनी की कमान पहली बार किस महिला सैन्य कमांडर को सौंपी है- मेजर आइना
💎 विश्व बांस दिवस (World Bamboo Day) किस दिन मनाया जाता है- 18 सितंबर
💎 केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने पैन और आधार को लिंक कराने की समय सीमा को कब तक के लिए बढ़ा दिया है- 31 मार्च 2022
💎 पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद कौन राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं- चरणजीत सिंह चन्नी
💎 फेसबुक इंडिया ने किसे डायरेक्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी बनाने की घोषणा की है- राजीव अग्रवाल
💎 हिन्दू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने किस अभिनेता को हिन्दू अध्ययन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है- अनुपम खेर
💎 किस राज्य सरकार ने छिंदवाड़ा विश्विद्यालय का नाम बदलकर राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के नाम पर करने की घोषणा की है- मध्य प्रदेश
💎 आईपीएल की किसी एक टीम के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं- रोहित शर्मा
💎 हाल ही में किस राज्य के काजा में दुनिया के सबसे ऊँचे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया- हिमाचल प्रदेश
💎 संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के अनुसार, किस देश में 16 मिलियन लोग “भुखमरी की ओर बढ़ रहे हैं”- यमन
💎 केंद्र सरकार ने शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षण संस्थानों का पेटेंट शुल्क कितने प्रतिशत तक घटा दिया है- 80 प्रतिशत
💎 रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय सेना के लिए कितने अर्जुन टैंक MK-1A का हैवी व्हीकल फैक्ट्री चेन्नई को इसका ऑर्डर दिया है-118
💎 पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसे राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है- अनिरुद्ध तिवारी
💎 हाल ही में किस अभिनेता को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में ‘मानद कमांडर’ पद पर नियुक्त कर सम्मान दिया गया है- डेनियल क्रेग
💎 अमेरिका ने म्यांमार से 7 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों की मानवीय मदद हेतु कितने डॉलर की अतिरिक्त मदद देने की घोषणा की है- 180 मिलियन अमरीकी डॉलर
💎 भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अध्ययन के मुताबिक, भारत किस साल तक औद्योगिक ट्रांस फैट-फ्री बन जायेगा- 2022
💎 किस देश ने फाइजर के कोविड-19 रोधी टीकों की 1.4 करोड़ खुराकें खरीदने और टीकाकरण कार्यक्रम से संबंधित अन्य खर्चों के वित्त पोषण के लिए आईएमएफ से 10 करोड़ डॉलर का कर्ज लेने का फैसला किया है- श्रीलंका
💎 अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages) किस दिन मनाया जाता है- 23 सितंबर
💎 विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक डेल्टा कोविड वेरिएंट (Delta Covid Variant) अब तक कितने देशों मे फैल चुका है-185
💎 साल 2050 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश बन जाएगा- भारत
💎 एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 2021-22 में भारत की GDP वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है-10 प्रतिशत
💎 मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड अंब्रेन ने किस अभिनेत्री को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है- दिशा पाटनी
💎 शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने किस देश को संगठन में 9वें सदस्य के रूप में शामिल किया है- ईरान
💎 तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में किसे अपना नया राजदूत नियुक्त किया है- सुहैल शाहीन
💎 विश्व अल्जाइमर दिवस (World Alzheimer’s Day) किस दिन मनाया जाता है- 21 सितंबर
💎 विश्व गुलाब दिवस (World Rose day) किस दिन मनाया जाता है- 22 सितंबर
💎 केंद्र सरकार ने किस देश का अगला वायुसेना अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है- एयर मार्शल वीआर चौधरी
💎 हाल ही में किस देश ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है- अफगानिस्तान
💎 अंतरराष्ट्रीय एवं लिस्ट ए क्रिकेट को मिलाकर 20 हजार रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गयीं हैं- मिताली राज
💎 स्टील कंपनी गैलेंट ग्रुप ने किस अभिनेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है- अजय देवगन
💎 किस देश ने अंतरराष्ट्रीय नीतियों पर अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए 11 देशों के एशिया-प्रशांत मुक्त व्यापार समूह (Asia-Pacific Free Trade) में शामिल होने के लिए आवेदन किया है- चीन
💎 किस राज्य के स्टार्टअप ‘कोलोसल बायोसाइंसेज़’ ने वुली मैमथ या उनके जैसे जानवरों को विलुप्त होने से बचाने और उन्हें साइबेरियाई टुंड्रा के ठंडे परिदृश्य में लाने की अपनी योजना की घोषणा की है- अमेरिका
💎 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिये भारत तथा किस देश के बीच समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दी- इटली
💎 विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की ओर से जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021 रैंकिंग में भारत कितने स्थान पर आ गया है- 46
💎 अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस (International Day of Peace) किस दिन मनाया जाता है- 21 सितंबर
💎 उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान हेतु किसे रामकृष्ण बजाज मेमोरियल ग्लोबल पुरस्कार प्रदान किया गया है- गौतम अदाणी
💎 आईपीएल की एक टीम के लिए 200 मैच खेलने पहले खिलाड़ी बन गए हैं- विराट कोहली
💎 हाल ही में पुर्तगाल के किस पूर्व राष्ट्रपति का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- जॉर्ज सैम्पियो
💎 राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है- इकबाल सिंह लालपुरा
💎 किचनवेयर ब्रांड वंडरशेफ ने किस बॉलीवुड अभिनेत्री को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की- कृति सैनन
💎 53 साल बाद यूएस ओपन जीतने वाली ब्रिटेन की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं- एमा रादुकानू
💎 यूएस ओपन में नोवाक जोकोविच को हराकर किसने खिताब अपने नाम कर लिया है- दानिल मेदवेदेव
💎 एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) का कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है- रणधीर सिंह
💎 हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल एवं क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना को किस बैंक ने अपना नया ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
💎 केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन, हाइड्रोजन फ्यूल व्हीकल उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव के तहत कितने करोड़ रूपए का पैकेज जारी किया है- 25,938 करोड़ रूपए
💎 अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने किस देश के मानवीय संकट के लिए लगभग 1.2 बिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है- अफगानिस्तान
💎 किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘बाजरा मिशन’ लांच किया है- छत्तीसगढ़
💎 विश्व ओजोन दिवस (World Ozone Day) किस दिन मनाया जाता है- 16 सितंबर
💎 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 सितंबर 2021 को किस टीवी को लॉन्च कर दिया है- संसद टीवी
💎 मालदीव में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- मुनु महावर
💎 वेस्टइंडीज के किस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कमेंट्री से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है- माइकल होल्डिंग
💎 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप के बाद किस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है- टी-20 फॉर्मेट
💎 संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में भारत की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है- 7.2 प्रतिशत
💎 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 सितंबर 2021 को आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर किस देश के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है- इटली
💎 गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के कितने मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है- 24
💎 विश्व रोगी सुरक्षा दिवस (World Patient Safety Day) किस दिन मनाया जाता है- 17 सितंबर
💎 किस राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गोपाल मुखर्जी को राज्य का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है- पश्चिम बंगाल
💎 आम आदमी पार्टी ने किस राज्य में ‘सेल्फी विद टेंपल’ अभियान की शुरुआत की है- उत्तराखंड
💎 भारत के किस खिलाड़ी ने हाल ही में लगातार दूसरी बार एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया है- पंकज आडवाणी
💎 हाल ही जोमैटो (Zomato) के किस को-फाउंडर ने इस्तीफा दे दिया है- गौरव गुप्ता
💎 राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है- इकबाल सिंह लालपुरा
💎 तमिलनाडु सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने की घोषणा की है- 40 प्रतिशत
💎 अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों से एकतरफा हटने पर किस देश को निलंबित कर दिया है- उत्तर कोरिया
💎 अभियंता दिवस (Engineers Day) किस दिन मनाया जाता है-15 सिंतबर
💎 हाल ही में श्रीलंका के किस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है- लसिथ मलिंगा
💎 दक्षिण कोरिया के प्रतिस्पर्धा आयोग ने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में अपने दबदबे का दुरुपयोग करने को लेकर गूगल पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है-1305 करोड़ रुपये
💎 हाल ही में किसे गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है- विजय गोयल
💎 हाल ही में किस पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- ऑस्कर फर्नांडिस
💎 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किसे टीम का बैटिंग कोच नियुक्त किया है- मैथ्यू हेडन
💎 भारत और किस देश ने 13 सितंबर 2021 को संयुक्त रूप से एजेंडा 2030 पार्टनरशिप का क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग (CAFMD) लॉन्च किया है- अमेरिका
💎 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किसे टीम का बॉलिंग कोच नियुक्त किया है- वर्नोन फिलेंडर
💎 हिंदी दिवस (Hindi Diwas) किस दिन मनाया जाता है-14 सितंबर
💎 हाल ही में किस देश ने ऐलान किया है कि वह अफगानिस्तान को 6.4 करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता भेजेगा- अमेरिका
💎 वह देश जिसने आगे बनने वाले सभी नए घरों में ईवी चार्जिंग की सुविधा देने वाले घरों के निर्माण की घोषणा की है- इंग्लैंड
💎 किस भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को ऑस्ट्रलिया सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है- हेमंत धनजी
💎 हिमालय दिवस किस दिन मनाया जाता है- 9 सितंबर
💎 सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (Cabinet Committee on Security) ने 08 सितंबर 2021 को एयरबस से कितने परिवहन विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है- 56
💎 बिटकॉइन को आधिकारिक करेंसी के रूप में दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश जो बन गया है- अल सल्वाडोर
💎 बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए किसे भारतीय टीम का मेंटर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया है- महेंद्र सिंह धोनी
💎 भारत के किस गोल्फर को खेल में शानदार उपलब्धियों के चलते दुबई का प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा प्रदान किया है- जीव मिल्खा
💎 वह राज्य सरकार जिसने प्राण वायु देवता (Pran Vayu Devta) नाम से एक अनोखी पेंशन स्कीम (Pension Scheme) की शुरुआत की है- हरियाणा
💎 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस किस दिन मनाया जाता है- 10 सितंबर
💎 हाल ही में पंजाब का राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है- बनवारी लाल पुरोहित
💎 हाल ही में किस मंत्री को G20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है- पीयूष गोयल
💎 भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 08 सितंबर 2021 को महाराष्ट्र में ग्रामीण संपर्क का विस्तार करने के लिए कितने मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए-300 मिलियन डॉलर
💎 टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने किस ओलंपिक पदक विजेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है- नीरज चोपड़ा
💎 उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- गुरमीत सिंह
💎 देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में किस संस्थान को लगातार तीसरी बार देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान चुना गया है- आईआईटी मद्रास
💎 टी-20 विश्व कप टीम के चयन मतभेद को लेकर किस टीम के कप्तान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है- अफगानिस्तान
💎 किस राज्य की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है- उत्तराखंड
💎 राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हाल ही में किस आईएनएस हंस को ‘प्रेसीडेंट कलर अवार्ड’ प्रदान किया है- आईएनएस हंस
💎 विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का आयोजन किस दिन किया जाता है- 8 सितंबर
💎 हाल ही में किस देश की सरकार ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दूर करने के लिये एक नए मंत्रालय का गठन किया है- ग्रीस
💎 विश्व साक्षरता दिवस (International Literacy Day) किस दिन मनाया जाता है- 8 सितंबर
💎 बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं 9 बार विधायक रहे किस कांग्रेस नेता का हाल ही में निधन हो गया है- सदानंद सिंह
💎 हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने बढ़ती खाद्य कीमतों, मुद्रा मूल्यह्रास और तेज़ी से घटते विदेशी मुद्रा भंडार को रोकने हेतु आर्थिक आपातकाल की घोषणा की है- श्रीलंका
💎 एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने किस राज्य में शहरी गरीबों के लिए एक वहनीय आवासीय परियोजना के लिये 15 करोड़ डॉलर (करीब 1,095 करोड़ रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है- तमिलनाडु
💎 अमेरिका बेस्ड ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल 13 विश्व नेताओं में किसकी अनुमोदन रेटिंग (approval rating) सबसे अधिक है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
💎 प्लास्टिक समझौता (Plastics Pact) लांच करने वाला पहला एशियाई देश बन गया है- भारत
💎 हाल ही में भारतीय रेलवे के किस स्टेशन को यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिये 5-स्टार 'ईट राइट स्टेशन' प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है- चंडीगढ़ स्टेशन
💎 हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है- जापान
💎 2 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है- क्यूबा
💎 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के.सिवन ने चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-2 के कितने वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में चंद्र विज्ञान कार्यशाला 2021 का उद्घाटन किया- दो वर्ष
💎 भारत का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व किस राज्य में स्थापित किया गया है- तमिलनाडु
💎 वह बॉलर जिसने कपिल देव को रिकॉर्ड तोड़कर 24 टेस्ट मैचों में 100 विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बनाया है, ऐसा करने वाले वे अब पहले भारतीय बॉलर बन गए हैं- जसप्रीत बुमराह
💎 हाल ही में विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि पिछले 50 वर्षों में मौसम संबंधी आपदाओं के चलते कितने लाख लोगों की मौत हुई है- 20 लाख
💎 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को किस राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है- असम
💎 डिफेंस एक्सपो (Defence Expo) 2022 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा- गुजरात
💎 हाल ही में किस राज्य सरकार ने 100 करोड़ की लागत से फिल्म सिटी तैयार करने की घोषणा की है- हिमाचल प्रदेश
💎 स्वास्थ्य उत्पाद कंपनी जायडस वेलनेस के अनुसार, हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने कम कैलोरी वाले स्वीटनर ब्रांड ‘शुगर फ्री’ का ब्रांड एम्बैसडर बनाया है- कैटरीना कैफ
💎 गुजरात सरकार ने अभी हाल ही में लगभग 01 हजार करोड़ रुपये की लागत से कौन सी योजना शुरु करने की योजना बनाई है- वतन प्रेम योजना
💎 भारत सरकार के किस मंत्रालय ने COVID-19 से बचाव के लिए रोगनिरोधी दवाएं वितरित करने का अभियान शुरू किया है- आयुष मंत्रालय
💎 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केवाईसी नियमों के पालन में ढिलाई को लेकर किस बैंक पर 25 लाख का जुर्माना लगा दिया है- ऐक्सिस बैंक
💎 हाल ही में किस देश के ‘चेंगदू’ शहर को ‘यांगून’ (म्याँमार) के माध्यम से हिंद महासागर तक पहुँच प्रदान करने वाला एक नया समुद्री-सड़क-रेल लिंक शुरू किया गया है- चीन
💎 भारतीय समाज में छोटे और लघु उद्योगों के महत्त्व को मान्यता देने हेतु प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ का आयोजन किया जाता है- 30 अगस्त
💎 भारतीय कुश्ती को व्यापक पैमाने पर बढ़ावा देने के लिये किस राज्य सरकार ने इस खेल को वर्ष 2032 तक गोद लेने का निर्णय लिया है- उत्तर प्रदेश
💎 केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है- जेबी माहपात्रा
💎 वह देश जिसके राष्ट्रपति ने विदेशी मुद्रा संकट के चलते खाद्य आपातकाल की घोषणा की है- श्रीलंका
💎 विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) किस दिन मनाया जाता है- 2 सितंबर
💎 किस अलगाववादी हुर्रियत नेता का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- सैयद अली शाह गिलानी
💎 हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने किस देश को 12.57 बिलियन (नवीनतम विनिमय दर पर लगभग 17.86 बिलियन डॉलर के बराबर) के विशेष आहरण अधिकार (SDR) का आवंटन किया है- भारत
💎 हाल ही में किस राज्य सरकार ने उमंगोट नदी पर प्रस्तावित उमंगोट जलविद्युत परियोजना (Umngot Hydroelectric Project) को निष्पादित करने हेतु निजी विद्युत उत्पादकों के साथ एक समझौते को रद्द कर दिया है- मेघालय
💎 हाल ही में किस राज्य के केंद्रपाड़ा जिले ने भारत का एकमात्र ऐसा ज़िला होने का गौरव प्राप्त किया है जहाँ मगरमच्छ की तीनों प्रजातियाँ- घड़ियाल, खारे पानी के मगरमच्छ और मगर पाई जाती हैं- ओडिशा
💎 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है- विराट कोहली
💎 हाल ही में किस राज्य सरकार ने ओबीसी वर्ग को सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में अब 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है- मध्य प्रदेश
💎 वह भारतीय जिसने टोक्यो पैरालम्पिक की हाई जम्प स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया है- प्रवीण कुमार
💎 भारत के लिए टेस्ट मैच में 31 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले कपिल देव (30 गेंद) के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं- शार्दुल ठाकुर
💎 वह फुटबॉलर जिसने 111 गोल के साथ सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल दागने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं- क्रिस्टियानो रोनाल्डो
💎 हाल ही में इंग्लैंड के किस तेज गेंदबाज ने अपना देश छोड़कर मेजर क्रिकेट लीग खेलने के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया है- लियाम प्लंकेट
💎 राजस्थानी साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 से किस लेखक को सम्मानित किया गया है- भंवर सिंह सामौर
💎 राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने डेयरी किसानों की मदद के लिए किस पोर्टल को लॉन्च किया है- ई-गोपाला
💎 वह देश जिसने बच्चों में बढ़ रही ऑनलाइन गेम की लत दूर करने के लिए हफ्ते में केवल 3 घंटे गेम खेलने वाले नियम को लागू कर दिया है- चीन
💎 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नए महानिदेशक के रूप में किसने पदभार संभाल लिया है- पंकज कुमार सिंह
💎 हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है- डेल स्टेन
💎 प्रो कबड्डी लीग के लगायी गयी बोली में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं- प्रदीप नरवाल
💎 लोगों को मुफ्त पानी देने वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया है- गोवा
💎 भारत के किस राज्य सरकार ने श्रीलंकाई शरणार्थियों के लिए 317 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है - तमिलनाडु
💎 सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 26 अगस्त, 2021 की अपनी एक अधिसूचना में वाहनों के निर्बाध हस्तांतरण की सुविधा के लिए किस सीरीज की घोषणा की है - भारत सीरीज
💎 किस केंद्र शासित प्रदेश ने फिल्म नीति-2021 के कार्यान्वयन को अपनी मंजूरी दी है - जम्मू और कश्मीर
💎 भारत के लिए भाविना पटेल टोक्यो पैरालिंपिक 2020 की महिला टेबल टेनिस में कौन सा पदक जीत कर इतिहास रच दिया है - रजत पदक
💎 वैज्ञानिकों के मुताबिक किस एस्टेरोइड ने पृथ्वी से डायनासोर का अंत किया था - चिक्सुलब प्रभावक
💎 किस भारतीय राज्य ने कर्नाटक के बाद, दूसरे राज्य के तौर पर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है - मध्य प्रदेश
💎 भारत का कौन सा राज्य 'देश के मेंटर्स' कार्यक्रम शुरू करेगा - दिल्ली
💎 तालिबान ने अपने पहले फतवे में अफगानिस्तान में किस पर प्रतिबंध लगा दिया है - सह-शिक्षा
💎 राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) किस दिन मनाया जाता है- 29 अगस्त
💎 टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में कौन सा पदक जीता है- स्वर्ण पदक
💎 दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किस अभिनेता को ‘देश के मेंटॉर’ अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है- सोनू सूद
💎 तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को किस राज्य के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है- पंजाब
💎 ओडिशा सरकार द्वारा किस हॉकी खिलाड़ी को बीजू पटनायक खेल पुरस्कार प्रदान किया गया है- अमित रोहिदास
💎 हाल ही में किस राज्य सरकार ने कुश्ती खेल को वर्ष 2032 तक गोद लेने का फैसला किया है- उत्तर प्रदेश