Subscribe Us

header ads

भारत के प्रमुख बांध और नदियाँ (GK, Part-19)

List Of Rivers and Dams in India


बाँध किसे कहते है?

बाँध : बाँध एक अवरोध होता है, जो पानी को बहने से रोकता है और एक जलाशय बनाने में मदद करता है। इससे बाढ़ आने से तो रुकती ही है, जमा किया गया जल सिंचाई, जलविद्युत, पेय जल की आपूर्ति, नौवहन आदि में भी सहायक होता है।

उत्तराखंड में भारत का सबसे ऊंचा और विशाल टिहरी बांध है। टिहरी बांध एशिया का दूसरा सबसे ऊँचा बांध और दुनिया में आठवाँ सबसे ऊँचा बांध है। यह बांध 857 फीट (260.5 मीटर) ऊंचाई का है, जबकि इसकी लंबाई 575 मीटर है। इससे 2400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। सरदार सरोवर बांध भारत का सबसे बड़ा और दूुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। गुजरात में वडोदरा जिले के दभोई में स्थित सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई 138.68 मीटर और लंबाई 1210 मीटर है। दुनिया के सबसे लंबे बांधों में से एक हीराकुंड बांध ओडिशा के संबलपुर में है। महानदी पर बने इस बांध की लंबाई 26 किलोमीटर है, जो देश का सबसे लंबा और दुनिया के लंबे बांधों में से एक है। 1956 में बने इस बांध से सिंचाई की जरूरतों को काफी बेहतर तरीके से पूरा किया जाता रहा है।


आधुनिक तकनीक से बना नागार्जुन सागर बांध अपनी मजबूती के साथ-साथ अपनी भव्य बनावट और खूबसूरती के लिए भी प्रसिद्ध है। आंध्र प्रदेश के नलगोंडा जिले में कृष्णा नदी पर बना यह बांध आंध्र प्रदेश के लिए सिंचाई का अहम साधन है। नागार्जुन सागर डैम की ऊंचाई 124 मीटर और लंबाई 1450 मीटर है। आइये जानते है कि भारत का कौन-सा बांध किस नदी पर बना हुआ है तथा किस राज्य में स्थित है:-


⦿ अल्माट्टी बाँध - कृष्णा नदी  - कर्नाटक

⦿ उकाई बाँध - ताप्ती नदी  - गुजरात

⦿ कृष्णराज सागर बाँध - कावेरी नदी  - कर्नाटक

⦿ कोयना बाँध - कोयना नदी  - महाराष्ट्र

⦿ गांधीसागर बाँध - चंबल नदी  - मध्य प्रदेश

⦿ चुटक बाँध - सुरु नदी  - जम्मू और कश्मीर

⦿ टिहरी बाँध - भागीरथी नदी  - उत्तराखण्ड

⦿ थीन (रणजीत सागर) बाँध - रावी नदी - पंजाब

⦿ नागार्जुनसागर बाँध - कृष्णा नदी - आंध्र प्रदेश

⦿ निम्मो बाजगो बाँध - सिंधु नदी - जम्मू और कश्मीर

⦿ पंचेत बाँध - दामोदर नदी - झारखंड

⦿ पोंग (महाराणा प्रताप सागर) बाँध - ब्यास  नदी - हिमाचल प्रदेश

⦿ पोचमपाड बाँध - गोदावरी नदी  - आंध्र प्रदेश

⦿ बगलिहार बाँध - चिनाब  नदी - जम्मू और कश्मीर

⦿ भाखड़ा नांगल बाँध - सतलुज  नदी -  पंजाब

⦿ मुल्लापेरियार बाँध - पेरियार नदी  - केरल

⦿ मेट्टूर बाँध - कावेरी नदी - तमिलनाडु

⦿ मैथन बाँध - बराकर नदी - झारखंड

⦿ श्रीशैलम बाँध - कृष्णा नदी - आंध्र प्रदेश

⦿ सरदार सरोवर बाँध - नर्मदा नदी - गुजरात

⦿ हीराकुंड बाँध - महानदी नदी - उड़ीसा


महत्‍वपूर्ण तथ्‍य - 

⦿ भारत का सबसे ऊँचा बाँध कौन सा है -  टिहरी बाँध - भागीरथी नदी  - उत्तराखण्ड

⦿ भारत का सबसे लम्बा बांध कौन सा है - हीराकुंंड बाँध - महानदी नदी - उड़ीसा

⦿ टिहरी बाँध किन दो नदियों के संगम पर बना है - भागीरथी नदी और भीलांगना 

⦿ एशिया का दूसरा सबसे ऊँचा बांध और दुनिया में आठवाँ सबसे ऊँचा बांध - टिहरी बांध - उत्तराखण्ड

⦿ भारत का सबसे बड़ा और दूनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है - सरदार सरोवर बांध- गुजरात

⦿ रोमनकाल में बना भारत का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध - कारापुझा बांध - कारापुझा झील - केरल

⦿ भारत का प्राचीन बांध जिसे ग्रैंड अनिकत भी कहते है - कल्लानी बांध - कावेरी नदी - तमिलनाडु


विश्व के कुछ प्रमुख बाँध और नदियाँ


बाँध                                             नदी          राष्ट्र
अस्वन बाँध                                  नील          मिस्र
जिनपिंग -I बाँध                            यालोंग       चीन
तीन घाटी बांध (थ्री गोरजेस बांध)   यांग्त्जे        चीन
न्युरेक बांध                                  वख्श         ताजिकिस्तान
इटाइपु बांध                                 पराना        ब्राजील और पराग्वे
हूवर बांध                                     कोलोराडो  सं.रा.अ.

नोट: विश्व में अनगिनत बांध है पर भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ ही सूचीबद्ध किए गए हैं ।