Subscribe Us

header ads

पुएर्तो विलियम्स बना विश्व का सबसे दक्षिण में स्थित शहर

Puerto Williams is world’s southernmost city


हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश चिली का पुएर्तो/प्यूर्टो विलियम्स कस्बा (हैमलेट) से शहर में उन्नयन के बाद दुनिया का सबसे दक्षिणी शहर हो गया है। यह  चिली के नावारिनो द्वीप पर स्थित है। इससे पहले दुनिया का सबसे दक्षिणी शहर अर्जेंटीना का युशुइया (Ushuaia) था। हाल ही में चिली ने इस शहर के स्टेटस को गाँव से बढ़ाकर शहर कर दिया है। 


यह चिली के नावारिनो द्वीप पर स्थिति प्रमुख बस्ती, बंदरगाह तथा नौसैनिक बेस है। इसकी जनसँख्या 2,874 है। इसकी स्थापना 1953 में पुएर्तो लुइसा के रूप में की गयी थी। बाद में इसका नाम जॉन विलियम विल्सन नामक ब्रिटिश नागरिक के नाम पर रखा गया। चिली देश की राजधानी सेंटियागो’ और मुद्रा ‘चिली पेसो’ है।