बिहार कैबिनेट में 27 एजेंडों पर लगी मुहर, दारोगा बहाली के नियमों में किया गया बदलाव
प्रदेश में दरोगा बहाली के नियमों में सरकार ने बदलाव कर दिए हैं। दरोगा बहाली की मुख्य परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित कर दिए गए हैं। साथ ही एक मील की दौड़ की समय में भी बदलाव किए गए हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नए नियमों के मुताबिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उम्मीदवारों और महिलाओं के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 32 होंगे। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 और पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 तथा सामान्य वर्ग के लिए 40 अंकों की अर्हता होगी। एक मील की दौड़ के लिए पहले छह मिनट का समय निर्धारित था जिसे बढ़ाकर 6.30 कर दिया गया है। इस समय से अधिक समय लगाने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित किए जा सकेंगे। इसी प्रकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाओं के लिए ऊंचाई की सीमा 155 सेंटीमीटर होना आवश्यक होगा।
इसे निम्न बिन्दुवार से समझते हैं-
1.SC, ST को 32 प्रतिशत न्यूनतम मार्क्स अनिवार्य,
2. अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 34 प्रतिशत मार्क्स,
3.पिछड़ा को 36.5 प्रतिशत और
4. सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य किए गए हैं।
5. एक मील की दौड़ के लिए पहले छह मिनट का समय निर्धारित था जिसे बढ़ाकर 6.30 कर दिया गया है।
6. अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिला अभ्यर्थियों के लिए 155 सेमी ऊंचाई निर्धारित की गई है।