बिहार दारोगा अंतिम रणनीति
बिहार दारोगा के पिछले Cut-Off को देखा जाये तो इस बार भी इसी के आस-पास रहेगा। हालांकि इस बार कई संस्थानों के द्वारा इससे कहीं ज्यादा Cut-Off बताया गया लेकिन "ekawaz18" Team आपको यह पूरा विश्वाश दिलाता है की ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है Cut-Off इसी के आस-पास यानी +4/-4 रहेगा। Female का Cut-Off भी कुछ पिछली बार की ही तरह रहेगा।
रिजल्ट की बात करें तो जनवरी अंतिम सप्ताह या फिर फरवरी माह के प्रथम सप्ताह तक आ जायेगा। रही बात पेपर रद्द होने की तो (पेपर लिक होने की वजह से) तो इस सरकार को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है यह सरकार ............। आपलोगों को यह तो याद ही होगा की इससे कहीं ज्यादा हंगामा पिछले Bihar SI के परीक्षा के समय हुआ था इसकी आवाज संसद तक सुनाई दी थी लेकिन यह नितीश सरकार ............।
अब तक तो आपलोग इस सरकार के रवैये को समझ ही गए होंगे तो बेहतर है आपलोग मेंस और शारीरिक जाँच परीक्षा पर ध्यान दें क्योंकि आपलोगों को इसके लिए बहुत ही कम समय मिलेगा। किसी भी हाल में सरकार जून-जुलाई तक आपलोगों का फाइनल रिजल्ट जारी कर देगा।
➦ पिछले बार कुल 1717 रिक्तियां थी और विज्ञापन 16.09.2017 को जारी किया गया था। 4,28,200 अभ्यर्थियों ने 11.03.2018 (दो पाली) तथा 15.04.2018 (एक पाली) को प्रारम्भिक परीक्षा में शामिल हुए।
➦ कुल सफल 29359 का मुख्य परीक्षा 22.07.2018 को दो पालियों में हुआ।
➦ मुख्य परीक्षा में कुल 10161 सफल हुए। जिनका शारीरिक जाँच-माप परिक्षण (PET) 18.09.2018 से 29.09.2018 तक गर्दनीबाग, पटना में हुआ।
➦ 3 पर Impersonation के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गई। शेष 10158 (10161-3= 10158) में से 1403 अनुपस्थित रहे।
➦ PET के लिए कुल 8755 (10158-1403= 8755) उपस्थित हुये। जिनमें 54 फर्जियों पर प्राथमिकता दर्ज हुआ। 4938 दौड़ में, 141 गोला फेंक में, 237 ऊँची कूद में, 77 लम्बी कूद में तथा 1163 ऊँचाई/वजन में असफल हुये।
➦ PET में कुल 2145 सफल हुये। जिसमें से 74 अभ्यर्थी विभन्न कारणों से असफल घोषित हुये। अंतिम रूप से 2017 सफल।
➦ अंतिम सफल में से भी मात्र 1665 का चयन। इसका मतलब यह हुआ की कुल सीटें थी 1717 जिसमें से 1717-1665= 52 सीटें खाली रह गई।
मेंस के सिलेबस को आयोग ने कुछ इस प्रकार से दिशा निर्देश दिया है:-
इसमें करेंट अफेयर्स का जिक्र नहीं किया गया है फिर भी आप लोग करेंट अफेयर्स को देख लीजियेगा क्योंकि आयोग का कोई भरोसा नहीं यह हो सकता है की 5-6 प्रश्न करेंट अफेयर्स से पूछ दे।
मेंस में पिटी की तरह है प्रत्येक गलत उत्तर के लिये आपके 0.2 नम्बर काटे जायेंगे। आपलोगों को मेंस के लिए अभी से ही पूरा जोर लगा देना है क्योंकि यही आपको रैंकिंग का निर्धारण करेगा, यही आपको आगे प्रमोशन भी निर्धारित करेगा।