One Liner Current Affairs in Hindi
➦ वह भारतीय तीरंदाज जिसने 21वीं एशियाई चैम्पियनशिप की महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया- दीपिका कुमारी
➦ हाल ही में किस शहर में कृषि सांख्यिकी पर 8वाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया- दिल्ली
➦ केंद्र सरकार ने भारत और किस देश के बीच रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना को मंजूरी दी- सऊदी अरब
➦ हाल ही में शोधकर्ताओं ने अरुणाचल प्रदेश में साँप की एक नई प्रजाति की खोज की है. साँप की इस नई प्रजाति का क्या नाम रखा गया है- ट्रेकिसियम आप्टे
➦ पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को सशर्त कितने महीने का सेवा विस्तार दिया है- 6 महीने
➦ केंद्र सरकार ने मानव तस्केरी रोकने, पीड़ितों को छुड़ाने और उन्हें स्वदेश भेजने हेतु भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय सहयोग समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है- म्यांमार
➦ हाल ही में किसने महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली- उद्धव ठाकरे
➦ किस देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटाबेय राजपक्षे हाल ही में तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुँचे हैं- श्रीलंका
➦ सड़क परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, हाल ही में बने किस केंद्रशासित प्रदेश के वाहनों पर अब से उसके अंग्रेजी के शुरुआती अक्षर 'LA' वाला नया रजिस्ट्रेशन नंबर होगा- लद्दाख
➦ खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संहिता 2017 के विवादास्पद मसौदे की समीक्षा के लिये विशेषज्ञों की कितने सदस्यीय समिति गठित की है- 13
➦ साल 2020 में आयोजित होने वाले नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’ की मेजबानी जो देश करेगा- भारत
➦ हाल ही में केंद्र सरकार ने किस राज्य में प्रस्तावित 3097 मेगावाट की एटालिन परियोजना के कारण जैव विविधता पर पड़ने वाले प्रभाव के अध्ययन की अनुशंसा की है- अरुणाचल प्रदेश
➦ केंद्र सरकार ने किस देश में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के बारे में भारतीय रुख को मंजूरी दी- स्पेन
➦ किस पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर को उत्तरी श्रीलंका प्रांत का गवर्नर बनाया गया है- मुथैया मुरलीधरन
➦ किन्हें हाल ही में भारत में जापान का राजदूत नियुक्त किया गया है- सातोशी सुजुकी
➦ केंद्र सरकार ने मानव तस्करी रोकने हेतु भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी प्रदान कर दी- म्यांमार
➦ संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार किस वर्ष तक पृथ्वी का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार जताए गये हैं- 2100
➦ दमन दीव तथा दादरा और नगर हवेली के एकीकरण के पश्चात भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हो गये हैं- 8
➦ केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर कितने तारीख तक कर दिया है-30 अक्टूबर 2020
➦ हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने हांगकांग में लोकतंत्र की मांग हेतु चल रहे प्रदर्शनों का समर्थन करने संबंधी एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं- अमेरिका
➦ इसरो द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित किये गये भारतीय निगरानी सैटेलाइट कार्टोसैट-3 को किस लॉन्च व्हीकल द्वारा लॉन्च किया गया है- पीएसएलवी-सी-47
➦ “मा गृधः कस्यस्विद्धनम्” किसका आदर्श वाक्य (motto) है जिसे हाल ही में जारी किया गया है- लोकपाल
➦ सुधीर धर कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है- कार्टूनिस्ट
➦ हाल ही में राष्ट्रपति ने किस विधानसभा द्वारा पारित पत्रकार एवं पत्रकारिता संस्थान (हिंसा और संपत्ति की क्षति की रोकथाम) 2017 को स्वीकृति दे दी है- महाराष्ट्र विधानसभा
➦ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अध्ययन के अनुसार, किस देश के किशोर अन्य देशों के किशोरों की तुलना में अधिक सक्रिय हैं- भारत
➦ किस देश ने हांगकांग के मुद्दे पर अमेरिकी राजदूत को तलब किया- चीन
➦ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों को सरकारी आवास में कितने साल तक रहने की अनुमति देने वाले प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है- एक साल
➦ हाल ही किस देश में ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague) के कुछ मामले सामने आए हैं- चीन
➦ हाल ही में किस देश के द्वारा भारत को अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग से इनकार करने के मामले को भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के समक्ष उठाया है- पाकिस्तान
➦ पाकिस्तान सेना के प्रमुख का यह नाम है जिनके कार्यकाल विस्तार की अधिसूचना को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निलंबित कर दिया गया है- कमर जावेद बाजवा
➦ हाल ही में किसने तत्काल प्रभाव से जी एंटरटेनमेंट के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है- सुभाष चंद्रा
➦ हाल ही में किस शहर में भारत के पहले सबसे बड़े जैव प्रौद्योगिकी सम्मेलन ग्लोबल बायो-इंडिया समिट- 2019 का आयोजन किया गया- नई दिल्ली
➦ हाल ही में किस सरकार ने राज्य की पंचायतों में दिव्यांगों (Differently Abled) के लिये आरक्षण का प्रावधान करने का निर्णय लिया है- छत्तीसगढ़ सरकार
➦ हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र की महासभा में किस देश के साइबर अपराध संबंधी प्रस्ताव का समर्थन किया है- रूस
➦ भारत और किस देश ने अपने द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के अनुमोदन पत्र का आदान-प्रदान किया है जिससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे- अफगानिस्तान
➦ भारत में प्रतिवर्ष संविधान दिवस किस दिन मनाया जाता है- 26 नवंबर
➦ किस देश में मौजूद ‘फ्लोटिंग स्कूल प्रोजेक्ट’ को हाल ही में आगा खां आर्किटेक्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया- बांग्लादेश
➦ किस राज्य में मौजूद गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाये जाने की घोषणा की गई है- छत्तीसगढ़
➦ भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस किस दिन मनाया जाता है- 26 नवंबर
➦ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों हेतु राज्य आकस्मिक निधि से कितने करोड़ रुपये की सहायता को मंज़ूरी दी- 5,380 करोड़ रुपये
➦ वर्ष 2019 का अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है – ग्रेटा थनबर्ग
➦ वह खिलाड़ी जिन्होंने स्कॉटिश ओपन 2019 का पुरुष एकल खिताब जीता है - लक्ष्य सेन
➦ वह राज्य जिसने हाल ही में फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए तीन सप्ताह का एक विशेष अभियान आरम्भ किया है – उत्तर प्रदेश
➦ स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को स्वास्थ्यप्रद भोजन विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किस नाम से अभियान आरंभ किया है - ईट राइट अभियान
➦ वह राज्य जिसने हाल ही में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 5 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा की – मध्य प्रदेश
➦ वह राज्य जहाँ संगाई उत्सव मनाया जाता है – मणिपुर
➦ वह महिला खिलाड़ी जिसको ‘वर्ल्ड एथलीट ऑफ द इयर 2019’ ख़िताब से सम्मानित किया गया है – दलिला मुहम्मद
➦ वह शहर जिसके द्वारा वर्ष 2020 से सर्कस में जंगली जानवरों के उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगाए जाने की घोषणा की गई है – पेरिस
➦ वह स्थान जहाँ पाए जाने वाले दो सींग वाले अंतिम गैंडे की हाल ही में मृत्यु हो गई है – सुमात्रा
➦ संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस दिन को सड़क दुर्घटनाओं में मारे गये लोगों की स्मृति में समर्पित किया गया है- 17 नवंबर
➦ भारत ने हाल ही में 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली किस बैलिस्टिक मिसाइल का पहला सफल रात्रि परीक्षण किया है- अग्नि-2
➦ प्रतिवर्ष किस दिन राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है- 16 नवंबर
➦ हाल ही में किस राज्य में 12 दिवसीय नदी उत्सव ‘ब्रह्मपुत्र पुष्करम उत्सव’ का आयोजन किया गया- असम
➦ वह वरिष्ठ पत्रकार जिसने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है- रजत शर्मा
➦ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस राज्य में लोअर दिबांग घाटी में सिसेरी नदी पुल का उद्घाटन किया- अरुणाचल प्रदेश
➦ जो भारतीय महिला मुक्केबाज खिलाड़ी AIBA के पहले एथलीट आयोग में सदस्य के रूप में चुनी गई हैं- सरिता देवी
➦ किसे हाल ही में श्रीलंका का राष्ट्रपति चुना गया है- गोतबाया राजपक्षे
➦ यूनिसेफ द्वारा हाल ही में जारी पोषण और स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार पांच वर्ष से छोटे कितने प्रतिशत बच्चे कम वजन से ग्रसित हैं- 33 प्रतिशत
➦ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में किस क्षेत्र के लिए पहले विंटर ग्रेड डीजल बिक्री केन्द्र का शुभारंभ किया- लद्दाख
➦ कतर और किस देश की नौसेनाओं ने हाल ही में दोहा में पांच दिवसीय द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास शुरू किया है- भारत
➦ आईएमडी की नवीन विश्व प्रतिभा रैंकिंग में भारत छह स्थान फिसलकर कितने पायदान पर आ गया है- 59वें
➦ हाल ही में प्रथम राष्ट्रीय कृषि रसायन सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया था- नई दिल्ली
➦ किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा पाकिस्तान को FATF की कार्य योजना लागू करने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने की पेशकश की गई है- EU
➦ वह देश जिसने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नए टाइफाइड वैक्सीन की शुरुआत की है- पाकिस्तान
➦ भारत सरकार द्वारा सभी वाहनों को FASTag लगवाने के लिए जो समयसीमा तय की गई है- 01 दिसंबर
➦ हाल ही में एशियाई विकास बैंक और भारत ने किस राज्य में जल प्रबंधन के लिए 91 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये- कर्नाटक
➦ किस सरकारी संस्था द्वारा “नये भारत के लिए स्वास्थ्य प्रणालियां: ब्लॉकों का निर्माण” नामक रिपोर्ट जारी की गई है- नीति आयोग
➦ अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day) किस दिन मनाया जाता है-19 नवंबर
➦ हाल ही में किस देश ने सतह से सतह पर मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का परीक्षण किया- पाकिस्तान
➦ भारत और किस देश के बीच भारी तनाव के चलते बंद की गई पोस्टल सेवाओं को एक बार फिर से चालू कर दिया गया है- पाकिस्तान
➦ अखिल भारतीय बाघ अनुमान (All India Tiger Estimation) के चौथे चक्र के अनुसार, आंध्र प्रदेश और किस राज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है- तेलंगाना
➦ हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक में वर्ष 2040 तक सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता को 495 गीगावाट से बढ़ाकर कितने गीगावाट करने का अनुमान लगाया गया है- 3142 गीगावाट
➦ पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के अनुसार, पिछले पांच दशकों में भारतीय तट पर समुद्र के जल स्तर में कितने सेमी की बढ़ोतरी हुई है-8.5 सेमी
➦ इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2019 के लिए किसे चुना गया है- डेविड एटनबरो
➦ हाल ही में जारी ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं – 2018’ रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई है- तमिलनाडु
➦ IRCTC ने लग्जरी गोल्डन चैरियट ट्रेन के संचालन और प्रचार के लिए किस राज्य के पर्यटन विभाग के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं- कर्नाटक
➦ हाल ही में जारी ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं – 2018’ रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कितना प्रतिशत वृद्धि हुई है-0.46 प्रतिशत
➦ जर्मनी ने हाल ही में किस वर्ष तक जलवायु लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जलवायु संरक्षण अधिनियम (Climate Protection Act) पारित किया है- 2030
➦ हाल ही में संपन्न वर्ल्ड पैरा एथेलटिक्स चैंपियनशिप-2019 में भारत का कौन से स्थान पर रहा- 24वें
➦ हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के कितने केन्द्रीय उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की अनुमति दे दी है- पांच
➦ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेश यात्राओं से जुड़े तथ्य छिपाने हेतु किस राज्य के विधायक रमेश चेन्नामनेनी की नागरिकता रद्द कर दी है- तेलंगाना
➦ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में किस देश के क्रांजी युद्ध स्मारक का दौरा किया- सिंगापुर
➦ किस अभिनेत्री ने एक फिटनेस और जीवनशैली के अग्रणी ब्रांड के साथ मिलकर ‘शी गाट री’ नामक अभियान शुरू किया है- कैटरीना कैफ
➦ श्रीलंका में किसे हाल ही में प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है- महिंदा राजपक्षे
➦ हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने शनि के चंद्रमा की पहली ग्लोबल जियालॉजिक मैपिंग पूरी की है- NASA
➦ भारत में किसे PETA पर्सन ऑफ़ द इयर चुना गया है- विराट कोहली
➦ अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में लॉन्च किये गये पहले हिंदी समाचार पत्र का नाम है- अरुण भूमि
➦ भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने ISSF विश्व कप फाइनल में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में जो पदक जीती है- स्वर्ण पदक
➦ हाल ही में किस राज्य में लॉ कमीशन ने जबरन धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कानून बनाने के लिए एक रिपोर्ट सरकार को सौंपी है- उत्तर प्रदेश
➦ हाल ही में जारी वैश्विक आतंकवाद सूची में आतंकवाद से प्रभावित देशों की सूची में भारत का जो स्थान है- सातवां
➦ नासा द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गये पहले इलेक्ट्रिक विमान का यह नाम है- X-57 मैक्सवेल
➦ DRDO ने हाल ही में अपने कितने पेटेंट्स को औद्योगिक संगठनों के लिए निःशुल्क घोषित कर दिया है- 450
➦ महिंदा राजपक्षे ने किस देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली- श्रीलंका
➦ वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में 01 जनवरी 2020 से सिंगल-यूज प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है- केरल सरकार
➦ विश्व मत्स्य दिवस किस दिन मनाया जाता है- 21 नवंबर
➦ वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के इरादे से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के साथ समझौता किया- आंध्र प्रदेश सरकार
➦ भारत और किस देश के पर्यावरण वैज्ञानिक दिल्ली के वायु प्रदूषण से निपटने हेतु मिलकर काम करने पर सहमत हो गए हैं- ब्रिटेन