Subscribe Us

header ads

पटना सहित बिहार के कई जिले में दारोगा अभ्यर्थियों ने किया भयंकर प्रदर्शन, एग्जाम कैंसिल करने को लेकर सड़क पर उतरे

BIHAR SI


बिहार: दारोगा बहाली के एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों ने आज जमकर प्रदर्शन किया दारोगा अभ्यर्थियों ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए पटना की सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन कर रहे दारोगा अभ्यर्थियों पूरा कारगिल चौक जाम कर दिया है 

प्रशासन ने इस प्रदर्शन को तत्काल बंद करने का अल्टीमेटम दे दिया है हलांकि प्रशासन के इस रवैये से प्रदर्शन और भी जोर पकड़ सकता है। सरकार को अभ्यर्थियों की बातों/तथ्यों पर ध्यान देना चाहिए। यहाँ पर हम आपको बताते चलें की अभ्यर्थियों ने कई बार इससे सम्बन्धित पदाधिकारियों, सरकार और विपक्ष में बैठे लोगों को अपनी बातों और तथ्यों को इससे अवगत कराया गया लेकिन इनकी कहीं पर भी नहीं सुनी गई अंत में मजबूरी में अभ्यर्थियों द्वारा यह उठाया गया कदम है

अभ्यर्थियों का आरोप है कि दारोगा बहाली के एग्जाम में धांधली हुई है। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिहार में हर एग्जाम से पहले पेपर आउट हो जाता है। अभ्यर्थियों द्वारा कई जिलों में इसके सम्बन्ध में जिलाधिकारीओं को ज्ञापन भी सोंपा गया है।




अभ्यर्थियों द्वारा कई जिलों में जिलाधिकारीओं को दिया गया ज्ञापन:- 

सेवा मे,
         महामहिम राज्यपाल महोदय, 
                         बिहार 
विषय- दारोगा परीक्षा पर्चा लीक एवं धांधली की CBI   जाँच कराने और परीक्षा रद्द करने के संबंध में। 
महाशय,
           उपरोक्त संबंध मे कहना है कि 22 दिसंबर को आयोजित बिहार दारोगा परीक्षा का पर्चा एवं उत्तर परीक्षा से पहले ही सोशल साइट्स पर वायरल था। साथ ही कई परीक्षा  सेंटरों  पर धांधली हुई। हमलोगों ने BPSSC कार्यालय जाकर 31 दिसंबर और 7 जनवरी को पर्चा लीक से संबंधित साक्ष्य मोबाइल के साथ दिखाया। आयोग के OSD साहब ने कहा कि जाँच होगी और आपलोगों को बुलाया जाएगा। लेकिन हमलोगों को कभी बुलाया नहीं गया और रिजल्ट भी प्रकाशित कर दिया गया। बिहार के युवाओं की मांग है कि दारोगा परीक्षा पर्चा लीक और धांधली की CBI जाँच कराई जाए और परीक्षा रद्द किया जाए। इसी मांग को लेकर 4 फरवरी को परीक्षार्थियों द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया गया है । शिक्षा माफियाओं के कारण बिहार के मेधावी छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। "धांधली रोको" विधेयक लाया जाए जिसमें शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कठोरतम सजा का प्रावधान हो ।
           अतः श्रीमान् से प्रार्थना है कि बिहार के युवाओं के सुनहरे भविष्य के ख्याल करते हुए दारोगा परीक्षा पर्चा लीक और धांधली की CBI जाँच कराई जाए तथा इस परीक्षा को रद्द किया जाए। साथ ही शिक्षा माफियाओ पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बिहार के युवाओं की उम्मीद अब आपसे ही है। 
                                                                                        आपका विश्वासी
                                                                                        समस्त छात्रगण 

प्रतिलिपि:-
सभी जिलाधिकारी, बिहार
दिनांक  -04-02-2020