Subscribe Us

header ads

भारत में विश्व की सबसे बड़ी केव फिश (Cave Fish) खोजी गई

Cave Fish 🐠


 🐠 इस केव फिश को पूर्वोत्तर भारत में मेघालय राज्य की जयंतिया पहाड़ी में स्थित उम लाडाव (Um Ladaw) गुफा से खोजा गया है।


🐠 पृथ्वी पर भूमिगत मछली (Subterranean Fish) की लगभग 250 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। कम भोजन की उपलब्धता होने के कारण ये बहुत छोटी (औसतन 8.5 सेमी.) होती हैं।

🐠 जबकि पूर्वोत्तर भारत में पाई गई इस केव फिश की लंबाई लगभग एक फुट तक है और यह अब तक ज्ञात केव फिश से 10 गुना भारी है।


🐠 इस प्रजाति की आँखें नहीं है और यह गोल्डन महसीर (Golden Mahseer) के समान प्रतीत होती है।

🐠 गोल्डन महसीर को भारतीय नदियों के बाघ के रूप में जाना जाता है।
      
🐠 इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature-IUCN) की लाल सूची में संकटग्रस्त (Endangered) की श्रेणी में रखा गया है।
      
🐠 गोल्डन महासीर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली मीठे पानी की मछली है जो पहाड़ों एवं उप-पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाती है।