Subscribe Us

header ads

प्रकाश सम्बन्धी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (GK, MCQs, Part-17)

Light



💖 प्रकाश विकिरण की प्रकृति होती है –
A. तरंग के समान
B. कण के समान
C. तरंग एवं कण दोनों के समान
D. तरंग एवं कण के समान नहीं

Answer -C


💖 प्रकाश में ध्रुवण की घटना से यह सिद्ध होता है कि प्रकाश तरंगें हैं –
A. तीक्ष्ण
B. प्रगामी
C. अनुप्रस्थ
D. अनुदैध्र्य

Answer -C


💖 प्रकाश का वेग किसमें अधिकतम होता है?
A. हीरे
B. पानी
C. निर्वात
D. हाइड्रोजन

Answer -C


💖  माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ प्रकाश की गति –
A. बढ़ती है
B. घटती है
C. वैसी ही रहती है
D. सहसा गिर जाती है

Answer -C


💖 सूर्य का प्रकाश हमारे पास लगभग कितने समय में पहुँचता है?
A. 8 मिनट
B. 2 मिनट
C. 6 मिनट
D. 4 मिनट

Answer –A (8 मिनट और 20 सेकंड लेती है।)


💖 जब एक काम्पेक्ट डिस्क (CD) सूर्य के प्रकाश में देखी जाती है तो इन्द्र धनुष के समान रंग दिखायी देते हैं। इसकी व्याख्या की जा सकती है –
A. परावर्तन एवं विवर्तन की परिघटना के आधार पर
B. परावर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर
C. विवर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर
D. अपवर्तन, विवर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर

Answer -D


💖 पानी में डूबी हुई लकड़ी मुड़ी हुई दिखायी देती है। निम्नलिखित कारण से ऐसा प्रतिभासित होता है –
A. प्रकाश का परावर्तन
B. प्रकाश का विवर्तन
C. प्रकाश का अपवर्तन
D. प्रकाश का विसर्जन

Answer -C


💖 पूर्व आंतरिक परावर्तन होता है, जब प्रकाश जाती है –
A. विरल माध्यम से सघन माध्यम की ओर, आपतन कोण क्रांतिक कोण से अधिक के साथ
B. सघन माध्यम से विरल माध्यम की ओर, आपतन कोण क्रांतिक कोण से अधिक के साथ
C. विरल माध्यम से सघन माध्यम की ओर
D. सघन माध्यम से विरल माध्यम की ओर

Answer -B


💖 इन्द्रधनुष किस कारण से बनता है?
A. अपवर्तन और परिक्षेपण
B. प्रकीर्णन और अपवर्तन
C. विवर्तन और अपवर्तन
D. अपवर्तन और परावर्तन

Answer -D


💖 मृग मरीचिका (mirage) बनाने वाली प्रघटना को क्या कहते हैं?
A. व्यतिकरण
B. विवर्तन
C. ध्रुवीकरण
D. पूर्ण आंतरिक परावर्तन

Answer -D


💖 पेट अथवा शरीर के अन्य आन्तरिक अंगों के अन्वेषण के लिए प्रयुक्त तकनीक एण्डोस्कोपी (endoscopy) आधारित है –
A. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन परिघटना पर
B. व्यतिकरण परिघटना पर
C. विवर्तन परिघटना पर
D. ध्रुवण परिघटना पर

Answer -A


💖 तरल से भरे हुए बीकर का तल किस कारण से कुछ ऊपर उठा हुआ दिखायी देता है?
A. अपवर्तन
B. व्यतिकरण
C. विवर्तन
D. परावर्तन

Answer -A


💖 प्रकाश का वेग है –
A. 3 × 108 cm/sec
B. 3 × 108 m/sec
C. 3 × 108 km/sec
D. 3 × 108 mile/sec

Answer -B


💖 सूर्य ग्रहण तब होता है, जब –
A. चंद्रमा बीच में हो
B. पृथ्वी बीच में हो
C. सूर्य बीच में हो
D. सूर्य, चन्द्रमा तथा पृथ्वी एक रेखा में हों तथा बृहस्पति उस रेखा में न हो।

Answer -A


💖 इन्द्रधनुष तब बनते हैं, जब सूर्य का प्रकाश –
A. वायुमण्डल में वर्षा बूंदों पर गिरने से अपवर्तन और आंतरिक परावर्तन होने पर
B. वायुमण्डल में निलंबी वर्षा बूंदों पर गिरने से परावर्तन होने पर विकर्ण हो जाता है।
C. वायुमण्डल में वर्षा बूंदों पर गिरने से अपवर्तन होने पर विकर्ण हो जाता है।
D. दिए गए कथनों में से कोई भी सही नहीं है।

Answer -A


💖 इन्द्रधनुष कितने रंग दिखाता है?
A. 7
B. 10
C. 12
D. 5

Answer -A


💖 प्रकाश तरंग किस प्रकार की तरंग है?
A. अनुप्रस्थ तरंग
B. अनुदैर्ध्य तरंग
C. उपर्युक्त दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

Answer -A


💖 निम्नलिखित में से कौन-सी प्रघटना यह निर्णय लेने में सहायक होती है कि प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंग है?
A. व्यतिकरण
B. विवर्तन
C. ध्रुवीकरण
D. अपवर्तन

Answer -C


💖 प्रकाश के विद्युत चुम्बकीय स्वरूप की खोज किसने की?
A. स्नेल
B. न्यूटन
C. मैक्सवेल
D. यंग

Answer -C


💖 प्रकाशीय फाइबर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
A. अपवर्तन
B. प्रकीर्णन
C. व्यतिकरण
D. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन

Answer -D


💖 सम्बन्धित माध्य युग्म के क्रांतिक कोण से अधिक आपतन कोण का सघन से विरल माध्यम की ओर जाने वाली प्रकाश किरण क्या करती है?
A. विवर्तन
B. समग्र आंतरिक परावर्तन
C. परार्वन
D. अपवर्तन

Answer -B


💖 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
दृष्टि का एक दोष दीर्घदृष्टि है, जिसमें
1. कोई व्यक्ति दूरस्थ वस्तु का स्पष्टतया नहीं देख सकता है।
2. कोई व्यक्ति निकटस्थ वस्तु को स्पष्टतया नहीं देख सकता है।
3. आँख का निकट बिन्दु सामान्य स्थिति से दूर हट जाता है।
4. आँख का दूरस्थ बिन्दु हटकर आँख की ओर आ जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
A. 1 और 3
B. 2 और 4
C. 1 और 4
D. 2 और 3

Answer -D


💖 यौगिक सूक्ष्मदर्शी क्या होता है?
A. ऐसा सूक्ष्मदर्शी जिसमें एक लेंस होता है
B. ऐसा सूक्ष्मदर्शी जिसमें लेंसों के दो सेट होते हैं- एक नेत्राकार लेंस और एक नेत्रक
C. ऐसा सूक्ष्मदर्शी जिसके लेंस अवतल होते हैं
D. ऐसा सूक्ष्मदर्शी जिसके लेंस उत्तल होते हैं।

Answer -D


💖 सबसे कम तरंगदैर्ध्य वाला प्रकाश होता है –
A. लाल
B. पीला
C. नीला
D. बैंगनी

Answer -D


💖 जब प्रकाश के लाल, हरा व नीला रंगों का समान अनुपात में मिलाया जाता है, तो परिणामी रंग होगा –
A. मैजेन्टा
B. सफेद
C. काला
D. श्याम

Answer -B


💖 कैमरे में किस प्रकार का लेन्स उपयोग में लाया जाता है?
A. उत्तल
B. अवतल
C. वर्तुलाकार
D. समान मोटाई का

Answer -A


💖 किसके कारण आकाश नीला दिखाई पड़ता है?
A. अपवर्तन
B. परावर्तन
C. प्रकीर्णन
D. विक्षेपण

Answer -C


💖 जब प्रकाश किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है, तो इसकी –
A. तरंगदैर्ध्य समान बनी रहती है
B. आवृत्ति समान बनी रहती है
C. आवृत्ति बढ़ जाती है
D. तरंगदैर्ध्य बढ़ जाती है

Answer -B


💖 आकाश नीला दिखायी पड़ता हैं, क्योंकि –
A. नीले प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है
B. लाल प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है
C. नीले प्रकाश का वातावरण में अवशोषण सबसे कम होता है
D. लाल प्रकाश का वातावरण में अवशोषण सबसे अधिक होता है

Answer -A


💖 यातायात सिग्नलों में लाल प्रकाश प्रयुक्त किया जाता है, क्योंकि –
A. खून का रंग लाल है
B. प्राणी (जीव-जन्तु) लाल रंग पहचान सकते हैं
C. लाल रंग सबसे कम परिक्षेपित होता है
D. लाल खतरे का प्रतीक है

Answer -C


💖 समुद्र नीला प्रतीत होता है –
A. अधिक गहराई के कारण
B. आकाश के परावर्तन तथा जल के कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण
C. जल के नीले रंग के कारण
D. जल की ऊपरी सतह के कारण

Answer -B


💖 चन्द्र ग्रहण घटित होता है –
A. अमावस्या के दिन
B. पूर्णिमा के दिन
C. अर्द्धचन्द्र के दिन
D. अमावस्या एवं पूर्णिमा के दिन

Answer -B


💖 सूर्य ग्रहण कब होता है ?
A. प्रतिपदा (अमावस्या)
B. पूर्णिमा को
C. किसी भी दिन
D. चतुर्थांश चन्द्रमा के दिन

Answer -A


💖 एक काटा हुआ हीरा क्यों जगमगाता है?
A. इसकी आणविक संरचना के कारण
B. प्रकाश के शोषण के कारण
C. पूर्व आंतरिक परावर्तन के कारण
D. कुछ अन्य निहित गुण के कारण

Answer -C


💖 सूर्योदय और सूर्यास्त के समय वायुमण्डल में लालिमा किस कारण छा जाती है?
A. प्रकाश के अपवर्तन
B. प्रकाश के परावर्तन
C. प्रकाश के परिक्षेपण
D. प्रकाश के प्रकीर्णन

Answer -D


💖 इन्द्रधनुष में किस रंग का विक्षेपण अधिक होता है?
A. बैंगनी
B. पीला
C. लाल
D. नीला

Answer -A


💖 वाहन पीछे से आने वाली वस्तुओं को देखने के लिए किसका प्रयोग करते हैं?
A. उत्तल लेंस
B. अवतल लेंस
C. उत्तल दर्पण
D. अवतल दर्पण

Answer -C


💖 निम्न में से क्या वायुमण्डलीय अपवर्तन का परिणाम नहीं है?
A. सूर्य का अपने वास्तविक उदय से दो या तीन मिनट पहले दिखायी पड़ना
B. सूर्य का सूर्यास्त के समय लाल दिखायी देना
C. रात में तारों का टिमटिमाना
D. सूर्य का आकाश में अपनी वास्तविक ऊँचाई से ज्यादा ऊँचाई पर दिखना

Answer -B


💖 रोगियों के दांत देखने में दन्त चिकित्साकों द्वारा प्रयुक्त दर्पण होता है –
A. उत्तल
B. अवतल
C. समतल
D. इनमें से कोई नहीं

Answer -B


💖 वातावरण में प्रकाश का विसरण निम्नलिखित की वजह से होता है –
A. कार्बन डाइऑक्साइड
B. धूलकण
C. हीलियम
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer -B


💖 चन्द्र सतह पर एक प्रेक्षक को, दिन के समय आकाश दिखायी देगा –
A. हल्का पीला
B. नीला
C. नारंगी
D. काला

Answer -D


💖 एक गोलाकार वायु का बुलबुला किसी कांच के टुकड़े में अन्तःस्थापित है। उस बुलबुले से गुजरती हुई प्रकाश की किरण के लिए वह बुलबुला किसी की तरह व्यवहार करता है?
A. अभिसारी लेंस
B. अपसारी लेंस
C. समतल-अभिसारी लेंस
D. समतल-अपसारी लेंस

Answer -B


💖 वाहन के अग्रदीपों (हेडलाइटों) में किस प्रकार के दर्पण का इस्तेमाल होता है?
A. समतल दर्पण
B. उत्तल दर्पण
C. अवतल दर्पण
D. परावलयिक दर्पण

Answer -D


💖 दाढ़ी बनाने के लिये काम में लेते हैं –
A. अवतल दर्पण
B. समतल दर्पण
C. उत्तल दर्पण
D. इनमें से कोई नहीं

Answer -A


💖 प्रकाश में सात रंग होते हैं। रंगों को अलग करने का क्या तरीका है?
A. एक प्रिज्म से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है।
B. फिलटर से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है।
C. पौधों से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है।
D. रंगों को अलग-अलग नहीं किया जा सकता है।

Answer -A


💖 लाल कांच को अधिक ताप पर गर्म करने पर वह दिखाई देगा –
A. लाल
B. हरा
C. नीला
D. पीला

Answer -B


💖 प्रकाश का रंग निश्चित किया जाता है –
A. वेग द्वारा
B. आयाम द्वारा
C. तरंगदैर्ध्य द्वारा
D. आवृति द्वारा

Answer -C


💖 तारे आकाश में वास्तव में जितनी ऊँचाई पर होते हैं, वे उससे अधिक ऊँचाई पर प्रतीत होते हैं। इसकी व्याख्या किसके द्वारा की जा सकती है?
A. वायुमण्डलीय अपवर्तन
B. प्रकाश का विक्षेपण
C. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
D. प्रकाश का विवर्तन

Answer -A

💖 पेरिस्कोप बनाने में निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रयुक्त होता है?
A. अवतल लेंस
B. अवतल दर्पण
C. समतल दर्पण
D. इनमें से कोई नहीं

Answer -C


💖 साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है?
A. बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण
B. बहुलित अपवर्तन और परिक्षेपण
C. अपवर्तन और परिक्षेपण
D. ध्रुवण और व्यतिकरण

Answer -A


💖 किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब मनुष्य की आँख में कहाँ बनता है?
A. कॉर्निया
B. आइरिस
C. प्यूपिल
D. रेटिना

Answer -D


💖 रेटिना पर नेत्र द्वारा निर्मित प्रतिबिम्ब होता है –
A. वास्तविक, उल्टा, छोटा
B. वास्तविक, सीधा, बड़ा
C. वास्तविक, सीधा, छोटा
D. अवास्तविक, उल्टा, छोटा

Answer -A


💖 किसी व्यक्ति का पूरा प्रतिबिम्ब देखने के लिए एक समतल दर्पण की न्यूनतम ऊँचाई होती है-
A. व्यक्ति की ऊँचाई के बराबर
B. व्यक्ति की ऊँचाई की आधी
C. व्यक्ति की ऊँचाई की एक चौथाई
D. व्यक्ति की ऊँचाई की दोगुनी

Answer -B


💖 पाने में हवा का बुलबुला वैसे ही काम करेगा, जैसे करता है –
A. उत्तल दर्पण
B. उत्तल लेन्स
C. अवतल दर्पण
D. अवतल लेन्स

Answer -D


💖 हम पृथ्वी के पृष्ठ पर सूर्य का प्रकाश प्राप्त करते हैं। ये प्रकाश के किस प्रकार के किरणपुंज हैं?
A. अपसारी
B. बेतरतीब
C. समांतर
D. अभिसारी

Answer -C


💖 प्रकाश का निम्नलिखित में से कौन-सा रंग प्रिज्म में होकर सबसे कम अपसरित होता है?
A. लाल
B. हरा
C. बैंगनी
D. पीला

Answer -A


💖 फोटोग्राफी में मुख्य रंग कौन-से होते हैं?
A. लाल, नीला, पीला
B. लाल, पीला, हरा
C. लाल, नीला, हरा
D. नीला, पीला, हरा

Answer -C


💖 डाइऑप्टर किसकी इकाई है?
A. लेंस की क्षमता की
B. लेंस की फोकस दूरी की
C. प्रकाश की तीव्रता की
D. ध्वनि की तीव्रता की

Answer -A


💖 धूप के चश्मे की क्षमता होती है –
A. 0 डायोप्टर
B. 1 डायोप्टर
C. 2 डायोप्टर
D. 4 डायोप्टर

Answer -A


💖 यदि किसी ऐनक के लेन्स का पावर +2 डायोप्टर हो, तो इसके फोकस की दूरी होगी –
A. 200 सेमी.
B. 100 सेमी.
C. 50 सेमी.
D. 2 सेमी.

Answer -C


💖 उम्र बढ़ने के साथ-साथ निकट और दूर की वस्तुओं को फोकस करने में आँख की योग्यता में कमी कहलाती है –
A. प्रेसबायोपिया
B. एस्टिगमेटिग्म
C. हाइपर मेट्रोपिया
D. मायोपिया

Answer -A


💖 आइरिस का क्या काम होता है?
A. आंख में जाने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करना
B. आंख में जाने वाले प्रकाश की मात्रा को लौटाना
C. प्रतिबिम्ब लेन्स को चित्र भेजना
D. इनमें से कोई नहीं

Answer -A


💖 दृष्टि पटल (retina) पर बना प्रतिबिम्ब होता है –
A. वस्तु के बराबर लेकिन उल्टा
B. वस्तु से छोटा लेकिन सीधा
C. वस्तु के बराबर लेकिन सीधा
D. वस्तु से छोटा लेकिन उल्टा

Answer -D


💖 तीन मूल रंग है –
A. हरा, पीला, लाल
B. नीला, पीला, लाल
C. नीला, लाल, हरा
D. नीला, पीला, हरा

Answer -C


💖 निम्न में से कौन-सा प्राथमिक रंग नहीं है?
A. हरा
B. पीला
C. लाल
D. नीला

Answer -B


💖 निम्नलिखित में से कौन-सा रंग सम्मिश्रण दिन और रात के समय सर्वाधिक सुविधाजनक होता है?
A. नारंगी और नीला
B. श्वेत और काला
C. पीला और नीला
D. लाल और हरा

Answer -D


💖 एक वस्तु दो समानान्तर समतल दर्पणों के बीच रखी जाती है, तो बने प्रतिबिम्बों की संख्या है –
A. 4
B. 1
C. 2
D. अनंत

Answer -D


💖 यदि एक व्यक्ति दो समतल दर्पण जो 60° कोण पर आनत है, के बीच खड़ा तो तब उसे कितने प्रतिबिम्ब दिखेंगे?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6

Answer -C


💖 प्रकाश का रंग निर्धारित होता है, इसके
A. आयाम से
B. तरंगदैर्ध्य से
C. तीव्रता से
D. वेग से

Answer -B


💖 नेत्रदान में दाता की आंख के किस हिस्से को प्रतिरोपित किया जाता है?
A. कॉर्निया
B. लेन्स
C. रेटिना
D. पूरी आंख

Answer -A


💖 मनुष्य की आंख में प्रकाश तरंगें किस स्थान पर स्नायु उद्वेगों में परिवर्तित होती है?
A. कॉर्निया से
B. नेत्र तारा से
C. रेटिना से
D. लेन्स से

Answer -C


💖 दूरबीन (telescope) क्या है?
A. दूर की वस्तु देखी जाती है।
B. नजदीक की वस्तु देखी जाती है
C. पानी की गहराई मापी जाती है।
D. इनमें से कोई नहीं

Answer -A


💖 दूरबीन का आविष्कार किया था –
A. गैलीलियो
B. गुटिनबर्ग
C. एडीसन
D. ग्राह्म बेल

Answer -A


💖 प्रकाश के निम्नलिखित प्रकारों में से किनका पौधे द्वारा तीव्र अवशोषण होता है?
A. बैंगनी और नारंगी
B. नीला और लाल
C. इण्डिगो और पीला
D. पीला और बैंगनी

Answer -B


💖 मानव की सामान्य स्वस्थ आँख के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी मापी जाती है –
A. 50 cm
B. 10 cm
C. 15 cm
D. 25 cm

Answer -D


💖 दूर दृष्टि निवारण के लिये काम में लेते हैं –
A. अवतल लेन्स
B. उत्तल दर्पण
C. उत्तल लेन्स
D. अवतल दर्पण

Answer -C


💖 किसी अपारदर्शी वस्तु का रंग उस रंग के कारण होता है, जिसे वह –
A. अवशोषित करता है
B. अपवर्तित करता है
C. परावर्तित करता है
D. प्रकीर्णित करता है

Answer -C


💖 हरी पत्तियों का पौधा लाल रोशनी में रखने पर कैसा दिखायी देगा?
A. हरा
B. बैंगनी
C. काला
D. लाल

Answer -C


💖 सूर्य की किरणों में कितने रंग होते हैं?
A. 5
B. 6
C. 7
D. 8

Answer -C


💖 संचार में प्रयुक्त फाइबर ऑप्टिक केवल किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
A. प्रकाश के नियमित परावर्तन
B. प्रकाश के विकीर्ण परावर्तन
C. प्रकाश के अपवर्तन
D. प्रकाश के पूर्ण आन्तरिक परावर्तन

Answer -D


💖 जब सूर्य क्षितिज के निकट होता है, अर्थात सुबह और शाम को, तब वह लालिमायुक्त दिखायी देता है। इसका कारण क्या है?
A. लाल प्रकाश का वायुमण्डल द्वारा न्यूनतम प्रकीर्णन होता है
B. लाल प्रकाश का वायुमण्डल द्वारा सर्वाधिक प्रकीर्णन होता है
C. सुबह और शाम में सूर्य का यही रंग होता है
D. पृथ्वी का वायुमण्डल लाल प्रकाश उत्सर्जित करता है

Answer -A


💖 श्वेत प्रकाश को नली में कैसे पैदा करते हैं?
A. ताँबे के तार को गर्म करके
B. तन्तु को गर्म करके
C. परमाणु को उत्तेजित करके
D. अणुओं को दोलित कर

Answer -B


💖 मायोपिया से क्या तात्पर्य है?
A. दूर दृष्टि दोष
B. निकट दृष्टि दोष
C. वर्णान्धता
D. रतौंधी

Answer -B


💖 हाइपरमेट्रोपिया (hypermetropia) का अर्थ है –
A. निकट दृष्टि दोष
B. दूर दृष्टि दोष
C. जरा दूर दृष्टि
D. प्रेस्वायोपिया

Answer -B


💖 एक आदमी 10 मीटर से अधिक दूरी की वस्तु स्पष्ट नहीं देख पाता है। वह किस दृष्टिदोष से पीड़ित है?
A. हाइपर मेट्रोपिया
B. हाइड्रोफोबिया
C. मायोपिया
D. केटारेक्ट

Answer -C


💖 एक मनुष्य 1 मीटर से कम दूरी की वस्तु को स्पष्ट नहीं देख एकता है। वह व्यक्ति किस दोष से पीड़ित है?
A. दूर दृष्टि
B. निकट दृष्टि
C. ताल का रोग
D. इनमें से कोई नहीं

Answer -A


💖 दृष्टि दोष मायोपिया वाला व्यक्ति देख सकता है –
A. नजदीक स्थित वस्तु को स्पष्ट रूप से
B. दूर स्थित वस्तु को स्पष्ट रूप से
C. नजदीक एवं दूर स्थित वस्तुओं दोनों को स्पष्ट रूप से
D. न ही नजदीक की और न ही दूर स्थित वस्तुओं को स्पष्ट रूप से

Answer -A


💖 निकट दृष्टि दोष की रोग मुक्ति होती है –
A. उत्तल लेंस द्वारा
B. अवतल लेंस द्वारा
C. सिलिंडरी लेंस द्वारा
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer -B


💖 मानव नेत्र एक कैमरे के समान है, अतः इसमें एक लेंस निकाय है। नेत्र लेंस क्या बनता है?
A. दृष्टिपटल पर पिण्ड का सीधा या ऊर्ध्वाधर वास्तविक प्रतिबिम्ब
B. दृष्टिपटल पर पिण्ड का प्रतिलोमित, आभासी प्रतिबिम्ब
C. दृष्टिपटल पर पिण्ड का प्रतिलोमित, वास्तविक प्रतिबिम्ब
D. आइरिश पर पिण्ड का सीधा या ऊर्ध्वाधर वास्तविक प्रतिबिम्ब

Answer -C


💖 ल्यूमेन एकक है –
A. ज्योति फ्लक्स का
B. ज्योति तीव्रता का
C. प्रदीप्ति घनत्व का
D. चमक का

Answer -A


💖 निम्नलिखित परिघटनाओं पर विचार कीजिए –
1. गोधूलि में सूर्य का आमाप
2. ऊषाकाल में सूर्य का रंग
3. ऊषाकाल में चन्द्रमा का दिखना
4. आकाश में तारों का टिमटिमाना
5. आकाश में ध्रुवतारे का दिखना
उपर्युक्त में से कौन-से दृष्टिभ्रम है?
A. 1. 2 और 3
B. 3, 4 और 5
C. 1, 2 और 4
D. 2, 3 और 5

Answer -A


💖 कथन (A) : प्रकाश के दृश्य वर्णक्रम में लाल प्रकाश हरे प्रकाश की अपेक्षा अधिक ऊर्जस्वी होता है
    कथन (R) : लाल प्रकाश का तरंगदैर्ध्य हरे प्रकाश के तरंगदैर्ध्य से अधिक होता है।
A. A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
B. A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. A सही है, परन्तु R गलत है
D. A गलत है, परन्तु R सही है

Answer -D


💖 निम्नलिखित में से किसमें उच्चतम ऊर्जा होती है?
A. नीला प्रकाश
B. हरा प्रकाश
C. लाल प्रकाश
D. पीला प्रकाश

Answer -A


💖 जब प्रकाश की तरंगें वायु से कांच में होकर गुजरती है, तब कौन से परीतर्त्य प्रभावित होंगे?
A. तरंगदैर्ध्य, आकृत्ति एवं वेग
B. केवल वेग तथा आवृत्ति
C. केवल तरंगदैर्ध्य तथा आवृत्ति
D. केवल तरंगदैर्ध्य तथा वेग

Answer -D


💖 प्रेसबायोपिया दृष्टि का एक अपवर्तक दोष है, जो इनमें से किस कारण से होता है?
A. केवल सिलियरी मांसपेशियों के धीरे-धीरे कमजोर होने से
B. केवल आईलैंस के कम होते हुए लचीलेपन के कारण
C. दोनों, सिलियरी मांसपेशियों के धीरे-धीरे कमजोर होने और आईलैंस के कम होते हुए लचीलेपन के कारण
D. सिलियरी मांसपेशियों और आईलैंस की अचानक शिथिलता

Answer -C


💖 एक अन्तरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में आकाश कैसा दिखायी देगा?
A. बैंगनी
B. लाल
C. नीला
D. काला

Answer -D


💖 पानी से भरे कप की तली में एक पत्थर रखा है। पत्थर की आभासी गहराई है –
A. इसकी वास्तविक गहराई के बराबर
B. इसकी वास्तविक गहराई से कम
C. इसकी वास्तविक गहराई से अधिक
D. या तो A या C में कोई

Answer -B


💖 जब, एक व्यक्ति तीव्र प्रकाश क्षेत्र से अंधेरे कमरे में प्रवेश करता है, तो उसे कुछ समय के लिए स्पष्ट दिखायी नहीं देता है, बाद में धीरे-धीरे उसे चीजें दिखायी देने लगती हैं। इसका कारण है –
A. पुतली के आकार में परिवर्तन
B. लेन्स के व्यास और फोकस दूरी में परिवर्तन
C. रोडोरिसन का विरंजक व पुनः तिरंचन होना
D. आँखों का अन्धेरे के प्रति कुछ समय में अनुकूलित होना

Answer -D


💖 उस दृष्टिदोष को क्या कहते हैं, जिसमें किसी पदार्थ के एक तल में बिन्दु केन्द्र में दिखाई देते हैं, जबकि दूसरे तल में बिन्दु केन्द्र के बाहर दिखाई देते हैं?
A. दीर्घदृष्टि
B. विकृति
C. अबिन्दुकता
D. निकटदृष्टि

Answer -C


💖 अवतल लेंस हमेशा किस प्रकार का प्रतिबिम्ब बनाते हैं?
A. वास्तविक प्रतिबिम्ब
B. आभासी प्रतिबिम्ब
C. वस्तु की विशेषता के अनुरूप प्रकार का प्रतिबिम्ब
D. लेंस की वक्रता के अनुरूप प्रकार का प्रतिबिम्ब

Answer -B


💖 प्रकाश में सात रंग होते हैं। रंगों को अलग करने का क्या तरीका है?
A. एक प्रिज्म से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है।
B. फ़िल्टर से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है।
C. पौधों से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है।
D. रंगों को अलग-अलग नहीं किया जा सकता है।

Answer -A


💖 अवतल लेंस प्रयुक्त होता है, सुधार हेतु –
A. मोतियाबिन्द
B. दीर्घदृष्टि
C. निकट दृष्टि
D. दूर दृष्टि

Answer -C


💖  तन्तु प्रकाशिक संचार में संकेत किस रूप में प्रवाहित होता है?
A. प्रकाश तरंग
B. रेडियो तरंग
C. सूक्ष्म तरंग
D. विद्युत तरंग

Answer -A


💖 निम्नलिखित प्रकार के काँचों में से कौन-सा एक पराबैंगनी किरणों का विच्छेदन कर सकता है?
A. सोडा काँच
B. पाइरेक्स काँच
C. जेना काँच
D. क्रुक्स काँच

Answer -D


💖 हमें वास्तविक सूर्योदय से कुछ मिनट पूर्व ही सूर्य दिखायी देने का कारण है –
A. प्रकाश का प्रकीर्णन
B. प्रकाश का विवर्तन
C. प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
D. प्रकाश का अपवर्तन

Answer -D


💖 यदि साबुन के दो भिन्न-भिन्न व्यास के बुलबुलों को एक नली द्वारा एक दूसरे के सम्पर्क में लाया जाए, तो क्या घटित होगा?
A. दोनों बुलबुलों का आकार वही रहेगा
B. छोटा बुलबुला और छोटा व बड़ा बुलबुला और बड़ा हो जाएगा
C. समान आकार प्राप्त करने के लिए छोटा बुलबुला बड़ा व बड़ा बुलबुला छोटा हो जाएगा
D. दोनों बुलबुले सम्पर्क में आते ही फट जाएँगे

Answer -B


💖 परावर्तित प्रकाश में ऊर्जा –
A. आपतन कोण पर निर्भर नहीं करती है
B. आपतन कोण के बढ़ने के साथ बढ़ती है
C. आपतन कोण के बढ़ने के साथ घटती है
D. आपतन कोण 45° के बराबर होने पर अधिकतम हो जाती है

Answer -A


💖 कथन (A) : खतरे का सिग्नल लाल रंग का बनाया जाता है।
कथन (R) : लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है
कूट :
A. A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
B. A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
C. A सही है, परन्तु R गलत है
D. A गलत है, परन्तु R सही है

Answer -A


💖 फोटॉन (photon) किसकी मूलभूत यूनिट/मात्रा है?
A. प्रकाश
B. गुरुत्वाकर्षण
C. विद्युत
D. चुम्बकत्व

Answer -A


💖 विकिरण की कण प्रकृति की पुष्टि किससे की जाती है?
A. व्यतिकरण
B. प्रकाश वैद्युत प्रभाव
C. विवर्तन
D. ध्रुवीकरण

Answer -B


💖 प्रकाश की गति किसके बीच से जाते हुए न्यूनतम होती है?
A. काँच
B. निर्वात्
C. जल
D. वायु

Answer -A


💖 किसी तारे के रंग से पता चलता है, उसके –
A. भार का
B. आकार का
C. ताप का
D. दूरी का

Answer -C


💖 निम्नलिखित प्राकृतिक तथ्यों पर विचार कीजिए –
1. स्थलीय तापन
2. प्रकाश परावर्तन
3. प्रकाश अपवर्तन
4. प्रकाश विवर्तन
इनमें से किस तथ्य के कारण मरीचिका बनती है ?
A. 1 और 2
B. 2, 3 और 4
C. 1 और 3
D. केवल 4

Answer -A


💖 लैम्बर्ट नियम किससे सम्बन्धित है?
A. परावर्तन
B. अपवर्तन
C. व्यतिकरण
D. प्रदीप्ति

Answer -D


💖 आवर्द्धक लेंस वास्तव में क्या होता है?
A. समतल-अवतल लेंस
B. अवतल लेंस
C. उत्तल लेंस
D. बेलनाकार लेंस

Answer -C


💖 निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
A. मुख कोटर की जांच के लिए डॉक्टरों द्वारा उत्तल दर्पण का इस्तेमाल किया जाता है
B. अवतल दर्पण परावर्तक के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं
C. उत्तल दर्पण परावर्तक के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं
D. उत्तल दर्पणों को हजामत बनाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए

Answer -B


💖 बरसात के दिन जल पर छोटी तैलीय परतों में चमकीलें रंग दिखायी देते हैं। यह किस कारण होता है?
A. प्रकीर्णन
B. परिक्षेपण
C. अपवर्तन
D. ध्रुवण

Answer -B


💖 तरण ताल वास्तविक गहराई से कम गहरा दिखायी देता है। इसका कारण है –
A. अपवर्तन
B. प्रकीर्णन
C. परावर्तन
D. व्यतिकरण

Answer -A


💖 एक तालाब के किनारे एक मछुआरा मछली को भाले से मारने की कोशिश करता है। तदनुसार उसे निशाना कैसे लगाना चाहिए?
A. जहाँ मछ्ली दिखाई दे, उसके ऊपर
B. सीधे मछली पर
C. जहाँ मछली दिखाई दे, उसके नीचे
D. पानी की ऊपरी सतह पर

Answer -C


💖 आइन्स्टीन के E = mc2 समीकरण में ‘c’ द्योतक है –
A. ध्वनि वेग का
B. प्रकाश वेग का
C. प्रकाश तरंगदैर्ध्य का
D. एक स्थिरांक

Answer -B


💖 निम्नलिखित तिथियों में से किसमें दोपहर को आपकी छाया सबसे छोटी होती है?
A. 25 दिसम्बर
B. 21 मार्च
C. 21 जून
D. 14 फरवरी

Answer -C


💖 सोडियम वाष्प लैम्प प्रायः सड़क प्रकाश के लिए प्रयुक्त होते हैं, क्योंकि –
A. ये सस्ते होते है
B. इनका प्रकाश एकवर्णी है और पानी की बूंदों से गुजरने पर विभक्त नहीं होता
C. ये आँखों के लिए शीतल है
D. ये चमकदार रोशनी देते हैं

Answer -B


💖 प्रकाशिक तन्तु के आकार के बावजूद प्रकाश उसमें प्रगामी होता है, क्योंकि वह ऐसा यंत्र है जिससे संकेतों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा सकता है। यह किस परिघटना पर आधारित है?
A. प्रकाश का विवर्तन
B. प्रकाश का अपवर्तन
C. प्रकाश का ध्रुवण
D. प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन

Answer -D


💖 प्रकाश वायु की अपेक्षा कांच में मन्द गति से चलता है, क्योंकि –
A. वायु का अपवर्तनांक कांच के अपवर्तनांक से कम होता है
B. वायु का अपवर्तनांक कांच के अपवर्तनांक से अधिक होता है
C. कांच का घनत्व वायु के घनत्व से अधिक होता है
D. कांच का घनत्व वायु के घनत्व से कम होता है

Answer -A


💖 अवतल दर्पण मेंकिसी वस्तु की छवि:
A. जब वस्तु वक्रता के केंद्र से बाहर होती है तो छवि वास्तविकसीधी और छोटी बनती है
B. जब वस्तु वक्रता और फ़ोकस के केंद्र के बीच होती है तो छवि वास्तविकउल्टी और समान आकार की बनती है
C. जब वस्तु वक्रता के केंद्र से परे होती है तो छवि वास्तविकउल्टी और छोटी बनती है
D. वास्तविकबड़ी और अप्रतिबंधिक नहीं होती है

Answer -C


💖 एक दूरबीन की आवर्धक शक्ति को बढ़ाने के लिएफोकल लम्बाई:
A. उद्देश्य लेंस की बढ़ाई जानी चाहिए
B. उद्देश्य लेंस की कम होनी चाहिए
C. आई-पीस लेंस को बढ़ाया जाना चाहिए
D. आई-पीस लेंस को घटाना चाहिए

Answer -D


💖 सागर नीला क्यों दिखता है?
A. क्योंकि सूर्य की रोशनी जब पढ़ती है तो प्रतिबिंबित होती है
B. क्योंकि सूर्य की रोशनी जब पढ़ती है तो अपवर्तित होती है
C. क्योंकि सूर्य का प्रकाश जब गिरता है तो अवशोषित हो जाता है
D. क्योंकि सूर्य का प्रकाश उस पर गिरने से बिखर जाता है

Answer -D


💖 अवतल लेंस की पॉवर क्या है?
A. पॉजिटिव
B. नेगेटिव
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त दोनों में से कोई नहीं

Answer -B


💖 कौन सा चश्मा या लेंस का उपयोग निकट दृष्टि दोषों को ठीक करने के लिए किया जाता है?
A. अवतल लेंस
B. उत्तल लेंस
C. द्विध्रुवी लेंस
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer -A



💖 प्रोजेक्टर में किस लेंस का इस्तेमाल होता है?
A. उत्तल लेंस
B. अवतल लेंस
C. द्विध्रुवी लेंस
D. दोनों और B


Answer -A



💖 किस घटना के कारण पानी में डूबी हुई छड़ी ऊपर उठी हुई दिखाई देती है?
A. परावर्तन
B. प्रकीर्णन
C. अपवर्तन
D. विक्षेपण

Answer -C



💖 किस घटना के कारण जब सिनेमा मशीन से किरणें निकलती हैं तो वह स्क्रीन पर उबरती हुई क्यों दिखती हैं?
A. प्रकीर्णन
B.विवर्तन
C. विक्षेपण
D. अपवर्तन


Answer -B



💖 दांतों का दर्पण किस प्रकार का दर्पण है?
A. उत्तल दर्पण
B. अवतल दर्पण
C. प्लेन दर्पण
D. दोनों और C


Answer -D



💖 दुकान-उठाने वाले उपकरणों में किस तरह के दर्पण का उपयोग किया जाता है?
A. अवतल दर्पण
B. उत्तल दर्पण
C. प्लेन दर्पण
D. उपरोक्त में से कोई नहीं


Answer -B