Subscribe Us

header ads

आहार क्रांति मिशन

 क्या है आहार क्रांति मिशन

आहार क्रांति मिशन (Aahaar Kranti Mission): आहार क्रांति यह पोषण के प्रति जागरूकता के सृजन एवं स्थानीय रूप से उपलब्ध पोषक खाद्य, फलों व सब्जियों तक पहुंच स्थापित करने के बारे में समर्पित एक मिशन है, जिसकी लांचिंग विजनाना भारती (विभा), ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एंड टेक्नोकेट (GIST) फोरम, विज्ञान प्रसार एवं प्रवासी भारतीय एकेडमिक एंड साइंटिफिक संपर्क (PRABHASS) द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। इसका आदर्श वाक्य (Motto)-उत्तम आहार-उत्तम विचार (Good Dict-Good Cognition) है। 

इस अभियान का शुभारंभ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वर्चुअल तरीके से 14 अप्रैल, 2021 को किया। मिशन के शुभारंभ के अवसर पर बताया गया कि भारत जितनी कैलोरी ऊर्जा का उपभोग करता है, उससे दोगुनी ऊर्जा का उत्पादन देश में होता है। इसके बावजूद देश में अनेक लोग कुपोषित है। इस विचित्र स्थिति का मुख्य कारण पोषण संबंधी जागरूकता का अभाव है। आहार क्रांति आंदोलन के तहत् भारत की परंपरागत खुराक की पौष्टिकता व उपयोगिता (India's Traditional Dict) के संबंध में लोगों को जागरूक करके इस समस्या के समाधान का प्रस्ताव किया गया है। स्थानीय रूप से उपलब्ध फलों व सब्जियों के उपयोग से आहार को संतुलित बनाने पर ध्यान केंद्रित इस आंदोलन के जरिए किया जाएगा। बेहतर जागरूकता, बेहतर पोषण व बेहतर कृषि को बढ़ावा देने का प्रयास इसके तहत् किया जाएगा। आहार क्रांति नाम से एक मासिक पत्रिका का हिंदी व अंग्रेजी में प्रकाशन भी इसके तहत् विज्ञान प्रसार द्वारा किया जाएगा।


आहार क्रांति मिशन प्रमुख बिंदु

🌳 आहार क्रांति आंदोलन का उद्देश्य भारत में हंगर और विभिन्न प्रकार की बीमारियों की समस्या का समाधान तलाशना है।

🌳 आहार क्रांति मिशन का लक्ष्य पोषक संतुलित आहार की जरूरत और सभी स्थानीय फलों और सब्जियों तक पहुंच कायम करने की ज़रूरत को समझना है।

🌳 विज्ञान भारती तथा ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट एंड टैक्नोक्रैट्स फोरम (जीआईएसटी) ने मिलकर “उत्तम आहार-उत्तम विचार” के लक्ष्य को लेकर यह मिशन शुरू किया है।